रेवांचल टाइम्स - आज शनिवार को समय लगभग 10:00 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पिक अप में सवारी के साथ साथ बाजार के लिए सब्जियों और मछली लेकर मवई की ओऱ आ रही थी पर रफ़्तार अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई पिकअप में 8 -10 व्यापारी भी सवार थे पिकअप सब्जी लेकर के मवई बाजार आ रही थी ' जो की मेढ़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप नई गाड़ी है। अभी इसका नंबर भी नहीं है पलटने से सब्जियों के साथ उस पर सवार सात आठ लोगों को चोटे आई है। वही ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है ।
रेवांचल टाइम्स -मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट ।

No comments:
Post a Comment