BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग... पुलिस ने किया अंधी हत्याकांड का खुलासा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 17, 2020

ब्रेकिंग... पुलिस ने किया अंधी हत्याकांड का खुलासा




रेवांचल टाइम्स - दिनांक.14.12.2020 फरियादी गणेश सैयाम पिता सुकल सिंह सैयाम उम्र 38 साल! जाति धूलिया ग्राम साले घुघरी थाना समनापुर जिला डिंडोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा मामा तोलाराम अपने घर में अकेले रहता था दिनांक.12.12.2020 शाम करीब 6:00 बजे अपने मामा के घर समनापुर रझाईटोला गया था जो मामा तोलाराम मरावी अपने घर में ताला लगा कर अपनी नई मोटरसाइकिल से गाढ़ा सरई तरफ जा रहा हूं कहकर निकला था जो घर वापस नहीं आया था फिर दिनांक.13.12.2020 को शाम करीब 7:00 बजे पता चला कि ग्राम गिरवर पुर में नर्सरी प्लांट के पास नाली एक व्यक्ति का शव पड़ा है उस व्यक्ति का चेहरा हुलिया कपड़े देखकर पहचान लिया वहां सब मेरे मामा तुलाराम मरावी का है जिसके सिर में बाएं तरफ गंभीर चोट का निशान है पेट पर जोरदार चोट के निशान हैं सिर तथा चेहर खून से लथपथ है रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया जांच के दौरान घटनास्थल शव का बारीकी से निरीक्षण गवाहों के कथन मृतक के शव पीएम कराया गया संपूर्ण मार्ग कायम जांच पर मृतक की मृत्यु उसके सिर में चोट पहुंचकर उसकी हत्या कर! साक्ष छुपाने के लिए शव को नाली में फेंक ना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक.320.2020. धारा 302. 201.ताहि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण को गंभीरता फिर देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर थाना गड़ा सरई पुलिस स्टाफ को अग्रिम विवेचना तथा आरोपी पतासाजी हेतु घटना संबंधित प्रत्येक बिंदुओं को ध्यान में रखते विवेचना तथा आरोपी की पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया फिर उसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि हेमराज यहां वहां चुप रहा है जो अभी अभी अपने घर पहुंचा है सूचना पर हेमराज के घर दबिश दी गई जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर तुलाराम मरावी का अपनी पत्नी राधाबाई से अवैध प्रेम संबंध होने जो तुलाराम को समझाने के बाद भी नहीं मानने तथा उल्टा हेमराज से ही विवाद करने के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया धर्मेंद्र सोनवानी. संजू अधवान . इस्माइल खान आशीष तिवारी निवासी समनापुर के साथ मिलकर ग्राम गिरवर मे  डंडे तथा लात मुक्के मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया घटना में प्रयुक्त एक आर्टिका कार क्रमांक एमपी 52 सीए 0899 मृतक की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स बिना नंबर की। आरोपियों के खून आलूदा कपड़े जब्ती कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उक्त घटना का खुलासा करने में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष विवेक कुमार लाल निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी, एसडीओपी रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में थाना गाढ़ा सरई के निरीक्षक नर्मदा सिदंराम उप निरीक्षक  वीआर हिनौते  उप निरीक्षक स्वाति शर्मा संतोष उईके रामस्वरूप वर्मा फूल सिंह मरकाम प्रधान आरक्षक पप्पू सिंह सैयाम संदीप साहू सतीश मिश्रा दीपक उईके गुलाब डोमेशवर राम नंद सनोडिया संतोष धुर्वे आरक्षक अभिमन्यु वर्मा कि सराहनीय भूमिका रही



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment