BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों की दक्षता आंकलन परीक्षा के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 25, 2020

एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों की दक्षता आंकलन परीक्षा के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन



रेवांचल टाईम्स - हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों एवं उनके पोषक शालाओं के शिक्षकों की दक्षता आंकलन परीक्षा के विरोध में ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा प्रांताध्यक्ष डी के सिंगौर के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी ने बताया कि एसोसिएशन का मानना है कि परीक्षा परिणाम के लिए अकेले शिक्षक  ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। प्रदेश के 70% विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। प्राचार्यों के फुलप्लेस पद रिक्त पड़े है जिससे एक ही प्राचार्य को दो से अधिक विद्यालयों एवं कार्यालयों का प्रभार दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा नीति आरटीई  के तहत कक्षा 01से 08 तक छात्रों को फेल नहीं किया जा सकता, जिससे कमजोर स्तर के विद्यार्थी से दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। कक्षा नौवीं में तीन माह तक ब्रजकोर्स का आयोजन किया जाता है, जिसके कारण तीन महीने तक कोर्स की पढ़ाई नहीं होती।  शिक्षकों की कमी के बाद शेष शिक्षकों को अत्यधिक गैर शिक्षकीय कार्य करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा समय-समय पर जारी समय सारणी और निर्देशों के अनुसार ही विद्यालयों में शैक्षिक कार्य, परीक्षाएं और अन्य गतिविधियां कराई जाती है, ऐसी स्थिति में खराब परीक्षा परिणाम के लिए अकेले शिक्षकों को दोषी मानना एकदम अनुचित है। सरकार द्वारा हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम को हाई स्कूल और हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम के लिए कैचमेंट एरिया के स्कूलों को जिम्मेदार ठहराना तो और भी बिल्कुल ग़लत है। 

 ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन इस प्रकार की परीक्षा का विरोध करते हुए बुधवार को जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दक्षता परीक्षा रद्द करने तथा शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान ना करने और परीक्षा परिणाम के बाद शिक्षकों पर किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई ना करने की मांग। मंडला जिला मुख्यालय में जिला संयोजक रविंद्र चौरसिया, प्रकाश सिंगौर, ओमकार सिंह, राजकुमार यादव, शशिबाला राय, सुबोध झारिया, नैनपुर मेंब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह चंदेला, अनुपमा तिवारी, रश्मि मरावी, मनीष कटकवार, नफीस खान, रोशनी नामदेव, शकीला बानो, आशीष तिवारी, नारायणगंज में ब्लाक अध्यक्ष कमलेश मरावी, उमेश यादव, जयदेव मार्को, विनय सोनी, सुरेन्द्र उइके, अंग्रेज सिंह उइके,  अर्चना गुमास्ता, लवीना मार्को, नीलू कुशराम, सकुन सोनी, बिछिया में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार बघेल, आसित लोध, नचगार सिंह तेकाम, गोपाल राजपूत, आरती मोदी, कलावती बघेल, सुनीता मरावी, कृष्णा तेकाम, मनोज पटेल, निवास में ब्लाक अध्यक्ष अनुराग जैन, राजकुमार सोनी, राजकुमार रजक, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, वी डी द्विवेदी, मोहगांव में ब्लाक अध्यक्ष लोकसिंह पदम, शांति प्रकाश अग्रवाल, अमर लाल तेकाम, गणेश पदम, कामता प्रसाद बैरागी,  दुर्गा पदम, घुघरी में ब्लाक अध्यक्ष रमेश गुमास्ता, भागवत तेकाम, अंकुर दास सोनवानी, सोहन सिंह बघेल, दुर्जन सिंह मरावी, अभिलाष पाठक, अंतुलाल कुशराम, मवई में ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह पंद्रे, नंदकिशोर मार्को, श्याम लाल छांटा, इंद्रसिंह वाटिया, त्रिलोक कुशराम, पतिराम मसराम, गोविंद पंद्रे के द्वारा में ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी यदि परीक्षा परिणाम के आधार पर किसी भी शिक्षक पर किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई की गई तो ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगा।

No comments:

Post a Comment