रेवांचल टाइम्स - महावीर इंटरनेशनल लांजी के चेयरमैन विशाल राउत खोंगल एवं पूरी टीम के सभी सदस्य महावीर इंटरनेशनल के सभी सदस्य के द्वारा दिनांक 28/12/2020 दिन सोमवार को आदिवासी वनांचल ग्राम में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहां पर आदिवासी गोंड, बैगा लोग निवासरत है इन सघन वन जंगलों में संस्था के द्वारा 100 कंबल,साड़ी, दुप्पटा, चुन्नी लड़कियों के लिए वितरण का कार्य किया गया यह कार्यक्रम ग्राम कट्टीपार, सीतापाला और आस-पास के गांव में कंबल का वितरण किया गया, इन घने वनांचलों क्षेत्रों में बहुत तेज ठंड पड़ती हैं। साथ नगर मुख्यायल लांजी में जरूरमंद लोगो को और पूरे जिले में महावीर इंटरनेशनल के सघन अभियान के तहत कंबलों का वितरण किया जाना है लांजी क्षेत्र के सुदूर जंगलों में वनांचल गांवों में रहने वाले निवास करने वाले लोगों को इस कड़कती ठंड में संस्था के माध्यम से गर्म कपड़े एवं कंबल का वितरण किया जा रहा है इसी तारतम्य में लांजी क्षेत्र में ग्राम कट्टीपार ,सीतापाला और आसपास के निकट गांव में कम्बल का वितरण किया गया ।महावीर इंटरनेशनल लांजी इससे पूर्व दीपावली के शुभ अवसर पर संस्था के द्वारा महावीर दीपावली अभियान के तहत ग्राम खमारडीह,केरडीह, टेमनी, शायर संदूका, सतीजोड़ी, बोदरा, बेलगांव, देवरीबेली में भी 100 कंबल,100 चादर, 50 सवाल स्वेटर का एवं 100 साड़ी, नन्हे मुन्ने बच्चों के कपड़े वितरण किया गया था महावीर इंटरनेशनल इन सर्दी में रहने वाले वनांचलों लोगों को इस सर्दियों में कम्बल का वितरण करें साथ ही निकट भविष्य में स्थानीय लोगों के सहयोग से उनके स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मोतियाबिंद के माध्यम से अन्य की बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज विजन केंद्र के माध्यम से शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के सभी टीम मेंबर्स स्थानीय प्रतिनिधि सभी ने मिलकर यह कार्य किया साथी सभी टीम मेंबरों ने अपने साथ भोजन के प्रबंध किया और जंगलों में कंबल वितरण कार्यक्रम के पश्चात शांति प्रेम सौहार्द के साथ एवं भाईचारा के साथ एक साथ वनग्रामो क्षेत्र में पेड़ों के नीचे बैठकर भोजन ग्रहण किया महावीर इंटरनेशनल का यह प्रयास है इन विपरीत परिस्थितियों में हम मानव सेवा में एक कदम आगे बढ़कर इन सभी ऐसे असहाय जरूरतमंद लोगों की मदद करें और उन्हें सहयोग प्रदान करें।
महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय स्तर पर सारे कार्यक्रम के चलाए जाते हैं कि मानव सेवक के उत्थान के लिए एवं शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार,कृषि ,युवओं को रोजगार के अवसर मिले जैसे मूल विषयों पर अध्ययन करने के पश्चात अभियान के माध्यम से लोगों की मदद की जाती है बालाघाट जिले में पूरे जिले को मोतियाबिंद से मुक्त बनाने के प्रयास महावीर इंटरनेशनल संस्था के द्वारा किए जा रहे हैं यह प्रयास पूरे क्षेत्र में अंधत्व की बीमारी से पीड़ित लोगों को उपचार हो उन्हें रोशनी मिले ताकि उनका जीवन यापन प्रेम से चलता रहे महावीर इंटरनेशनल बालाघाट के द्वारा पूरे जिले में सघन वनांचल क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों में असहाय गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण करेगा साथ ही ऐसे स्थानों पर जहां पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर एवं मोतियाबिंद के मरीजों के उपचार के लिए संपूर्ण प्रयास महावीर इंटरनेशनल के द्वारा किया जायेगा। शीघ्र ही ग्राम कट्टीपार, सीतापाला और वनांचल क्षेत्र से लगे हुए गांवों में शीघ्र ही मोतियाबिंद कैंप के आयोजन किए जाएंगे तक इन जंगलों में रहने वाले व्यक्ति के अंधत्व शिकार वाले लोगों की बीमारी का इलाज हो सके उक्त कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के टीम के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिनमें सर्वश्री विशाल राउत खोंगल चैयरमेन महावीर इंटरनेशनल लांजी, सत्यपाल मड़ावी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लांजी,, भूपेश कार्रहे, अंचल कालबेले, भरत कालबेले, सिद्दीक अंसारी ,जगन्नाथ नाकतोड़े (दादू भैया), चंद्रदीप रामटेके, इंद्र कुमार कावड़े,अरशद खान, दिनेश बेदरे, संतोष रतोने, जानीसर शेख ईश्वरदास मंडले, कुणाल नाकतोड़े ,ने सभी टीम के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment