BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी सिवनी इकाई का कृषि कानून के सम्बंध में विरोध प्रदर्शन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 8, 2020

किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी सिवनी इकाई का कृषि कानून के सम्बंध में विरोध प्रदर्शन






रेवांचल टाइम्स:- सिवनी/ कृषि बिल के विरोध में आज 8 दिसम्बर मंगलवार को दिल्ली में आंदोलनरत किसानों द्वारा  भारत बंद के आह्वान पर आम आदमी पार्टी सिवनी के कार्यकर्ताओं ने छिंदवाड़ा चौक में विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाल केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेड पहुँच कर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से कृषि कानून वापस लेने के साथ उपज गारेंटी कानून बनाने व स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने का ज्ञापन सौपा ।



 दुर्गेश विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी सिवनी-  किसानों के साथ अन्याय नही होंने देंगे दिलाकर रहेंगे न्याय 



आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष युवा अधिवक्ता दुर्गेश विश्वकर्मा ने कहां की पूरे देश के किसान आंदोलनरत है और आम आदमी पार्टी ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। आम आदमी पार्टी ने शुरू से ही इस बिल का विरोध करते आ रही है आप के सांसदों ने लोकसभा व  राज्यसभा में इस काले कानून का विरोध किया था जिसके लिए राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित अन्य 8 सांसदों को 8 दिन के लिए राज्यसभा से निष्कासित भी किया गया था। किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा जो तीन काले कानून लाये गए है वो कार्पोरेट को लाभांश पहुँचाने, सोची समंझी रणनीति से चोरी छुपे पिछले दरवाज़े से कोरोंना जैसी महामारी के दौर में लाया गया है जो किसानों को कारपोरेट का गुलाम मजदूर बना देगा व किसानों की जमीन अपने आधीन कर लेगा। आखिर केंद्र सरकार को ऐसी क्या आवश्यकता पड़ गई कि किसानों ने  व किसान संगठनों ने तो कभी ऐसे कानून की कोई मांग तक नही की थी और कानून का शुरू से विरोध ही करते आ रहे है बाबजूद मोदी सरकार अपने हिटलर शाही रवैये से कड़कड़ाती ठंड में किसानों की पीड़ा को नजरअंदाज करते हुए  माँगों को नही सुन रही है।



आम आदमी पार्टी हमेशा से किसानों के हित मे लड़ती रही है और लड़ते रहेगी किसानों के साथ अन्याय नही होने देगी उनको न्याय दिलवा कर रहेगी। किसानों को भी भाजपा के नेताओं के द्वारा गुमराह किया जा रहा है।


उपज के दाम आधे हो गए है व भाजपा के नेता झूठी बयानबाजी कर कहते है न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू है  शासन की किसान विरोधी  योजना के कारण  किसानों को फाँसी में झूलने मजबूर होना पढ़ रहा है ।



इसीलिए आज आप के सभी पदाधिकारियों ने हाथ मे रस्सी की हथकड़ी व किसान नेता रघुवीरसिंह सनोडिया ने गले मे रस्सी से फाँसी का फंदा लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन कर काले कानून को वापस लेने की बात कही।


 जिला मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने कहां बिल का विरोध करने पर सांसद सदस्यों को सदन से निष्कासित कर दिया गया केंद्र सरकार को चाहिए सँयुक्त संसदीय समिति बना कर तत्काल उक्त काले  क़ानून को वापस लिया जाना चाहिए जब तक यह कानून वापस नही होगा आम आदमी पार्टी संसद से सड़क तक इसका विरोध करती रहेगी। भाजपा की मोदी सरकार किसान हितैषी है तो


किसानों के उपज की गैरेंटी कानून लागू करे ।


आज के पैदल मार्च प्रदर्शन में मुख्य रूप से आप के जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा सहित रघुवीर सिंह सनोडिया मो.रिजवान नरेंद्र कुंजाम,विनय पाठक,सुरेंद्र सनोडिया ,रोहित जावरे ,कोमल जावरे,टेकचंद सनोडिया, सदीप नागेश,विशाल, सहित भारी संख्या में किसान हितैषी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही पूरे मध्यप्रदेश में सहित जिले के बरघाट ,अरी ,छपारा लखनादौन इकाई सहित आप के कार्यकर्ताओं ने किसानों के भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया है।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं?

No comments:

Post a Comment