रेवांचल टाईम्स - कुर्मी समाज विकास परिषद जिला मंडला व अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन जिला मंडला के तत्वाधान में ग्राम छोटा सेमर खापा कौरगांव में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल के तहत आयोजित भव्य सुहागले कार्यक्रम सैकड़ों मातृ शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार कन्या पूजन करा कर प्रारंभ किया गया ।इस अवसर पर ग्राम की छोटी-छोटी कन्याओं को देवी माँ दुर्गा रूप से सजाया गया था ।जन जागरूकता रैली के तहत सैकड़ों महिलाओं ग्राम वासियों बच्चों की उपस्थिति में महिलाओं व बालिकाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु ग्राम में रैली का आयोजन किया गया । रैली समापन पश्चात सौभाग्यवती महिलायें अपने सुहाग की रक्षा के लिए औसान बीबी माता का व्रत रखकर सुहागले कीं। सुहागले की मनौती कभी खाली नही जाती औसान बीबी माता सबकी इच्छा पूरी करती है। कार्यक्रम में रक्तदान का महत्व आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौपुत्र दिलीप चंद्रोल के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम राजकुमार सिंगौर और पिंटू सिंह ,उमेंद्र सिंगौर, ओम प्रकाश सिंगौर,ममता सिंगौर, विशाल सिंह ,शुभम सिंह, दीपक सिंह ,प्रियदर्शन पटेल, शेखर सिंगौर, पुन्नूलाल पटेल आदि ने रक्त दान देकर अन्य लोगों से भी रक्तदान का आह्वान किया ।कार्यक्रम के दौरान मंच से उद्बोधन देते हुए कुर्मी समाज विकास परिषद जिला मंडला के जिला अध्यक्ष सीबी पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट करके उन्हें शिक्षा के प्रति जागृत करना है ।इस हेतु उनके मार्गदर्शन में समाज के द्वारा विभिन्न ग्रामों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । कार्यक्रम अलग-अलग कार्यक्रम को सफल बनाने में सीबी पटेल कुंज बिहारी पटेल राजकुमार सिंगौर, हुलासी सिंगौर, अखिलेश चंद्रोल, संतोष चंद्रोल और संजय सिंगौरऔर प्रियदर्शन पटेल राम गोपाल पटेल दिलीप चंद्रोल डॉ दिलीप चंद्रोल का सहयोग सराहनीय रहा ।मातृ शक्तियों का नेतृत्व करते हुए श्रीमती संजू लता सिंगौर अर्चना सिंगौर जागृति पटेल संगीता पटेल अरुण लता पटेल सरस्वती सिंगौर ,रश्मि पटेल आदि ।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से अनिल भोयर अपने स्टॉफ के साथ उपस्थित रहे। कुर्मी समाज विकास परिषद जिला मंडला में यह भी बताया कि इस तरीके के जन जागरूकता के कार्यक्रम जिले के अन्य ग्रामों में भी निकट भविष्य में संपन्न किए जाएंगे।
Thursday, December 31, 2020
Home
mandla
Top
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल भव्य सुहागले कार्यक्रम के साथ साथ लगाया रक्तदान शिविर
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल भव्य सुहागले कार्यक्रम के साथ साथ लगाया रक्तदान शिविर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment