रेवांचल टाईम्स - चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत तो समझ में आ रही है पर बालाघाट जिले के लांजी तहसील अंतर्गत कार्यालय कनिष्ठ अभियंता भानेगांव एवं ठेकेदार की मिलीभगत से भारी अनीता भर्ती गई है
बता दें कि ग्राम टेडवा निवासी कीर्ति कुमार ठाकरे के द्वारा विद्युत विभाग के ठेकेदार ललित ग्राम पाथरगाव निवासी के पास 4 वर्ष तक ठेकेदार के पास कार्य किया गया किंतु उसी कार्यालय में पदस्थ लाइनमैन ने नाम का फायदा उठाकर अपने पुत्र को ऑपरेटर के पद पर चयन करवाया गया जोकि यह नियम के विरुद्ध है बताया गया कि आवेदक कीर्ति कुमार के जगह पर कोई कीर्ति कुमार समरिते के द्वारा ऑपरेटर पद पर कार्य किया जा रहा है
इसी संबंध में जार का जानकारी लेने के लिए सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगा गया तो संबंधित अधिकारी के द्वारा हवाले हवाला देते हुए बताया गया की उक्त सूचना के अधिकार के तहत आपके द्वारा जानकारी मांगी गई है वह जानकारी कार्यालय अभियंता बालाघाट से संपर्क किया जावे
यह मामला जांच का विषय है इससे स्पष्ट साबित होता है कि ठेकेदार एवं कनिष्ठ अभियंता और उसी कार्यालय में पदस्थ लाइनमैन के द्वारा साठगांठ करके अपने पुत्र को ऑपरेटर के पद पर लगवाया गया है क्या उक्त कार्यालय में कार्यालय रजिस्टर नहीं है क्या उक्त कार्यालय में संबंधित शासकीय एवं अर्ध शासकीय कर्मचारियों की स्टाफ सूची नहीं है
इसकी जांच जिला प्रशासन द्वारा किया जावे और पात्र आवेदक को न्याय मिले
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment