रेवांचल टाईम्स - 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर में प्रदेश भर में कार्यक्रमो का आयोजन किया गया इसी तारतम्य मवई विकास खंड में भी कार्यक्रम आयोजित किया मवई मुख्यालय में जनपद पंचायत कार्यलय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में दूरदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों एवं देशवासियों को संबोधित किया संबोधन में किसानों के हित में लिए गए फैसले एवं योजना ओ की विस्तृत जानकारी दी साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 9 करोड़ किसान परिवार के खातों में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि हस्तानांतरित की मुख्यालय मवई के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित सिंह धुर्वे पूर्व विधायक बिछिया ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या पूजन किया फिर स्व अटल बिहारी वाजपेई के तेल्य चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की प्रारंभ की सभी उपस्थित जनों ने भी स्व अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम के समापन में पंडित सिंह धुर्वे पूर्व विधायक बिछिया ने प्रदेश सरकार द्वारा जन ही ते सी योजनाओं कि विस्तृत जानकारी दी एवं स्व अटल बिहारी वाजपेई के केन्द्र की सरकार के समय प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना की जानकारी दी जिसके तहत छोटे छोटे गांव भी मुख्य मार्ग से जुड़े एवं देश में सबको का जाल बिछाने का कार्य अटल जी की योजना से ही संभव हुई कार्यक्रम के अंतिम में आजीविका परियोजना द्वारा महिलाओं को कार ड्राइविंग का निशुल्क कोर्स कराया जा रहा ताकि आत्म निर्भर भारत की ओर इस कदम का हरी झंडी दिखा कर जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे जनपद उपाध्यक्ष नीरज यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक मरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनंत सिंह राठौर, राजेश पाण्डेय, महामंत्री भाजपा इंद्रेश साकात, मोहन साहू, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कांत पाठक, प्रयाग राज बघेल, मिस्टर चक्रवर्ती, भरत चक्रवर्ती, सुरेन्द्र धुर्वे, राजेन्द्र राय आदि के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी मवई, नायब तहसीलदार निर्मल पट ले, गोकुल व इंद्रेश चोरसिया, लेखपाल जनपद पंचायत मवई शमशीर खान,राकेश जांघेला, सचिव भद्दे तेकम,बालविकास से सुलोचना एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,
Friday, December 25, 2020
जनपद कार्यालय मवई समेत ग्राम पंचायतों में मनाया गया सुशासन दिवस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment