BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक ने किया ग्राम सुदूर सड़क निर्माण का भूमि पूजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 5, 2020

विधायक ने किया ग्राम सुदूर सड़क निर्माण का भूमि पूजन


 


रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य विकास खंड में दिनांक 4 /12 /2020 शुक्रवार को ग्राम पंचायत मवई के निकटस्थ ग्राम रमतिला में विधानसभा क्षेत्र बिछिया के विधायक ने ग्राम सुदूर सड़क निर्माण अंतर्गत आवास टोला से प्राथमिक शाला बांधा टोला तक मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित होने वाली मिट्टी मुर्र्म सड़क ( ग्रेवल रोड ) का भूमि पूजन सायं 4:45 बजे किया गया ।

   भूमि पूजन गोंडवाना संस्कृति पर आधारित विधान के आधार पर बायसन सींग से निर्मित वाद्य से वादन कर किया गया वही 24.51 लाख से निर्मित होने वाली यह सड़क ग्राम पंचायत मवई द्वारा पूर्ण होगी ।मुख्य अतिथि के रूप में बिछिया विधायक  विधानसभा क्षेत्र बिछिया, विशेष अतिथि श्रीमती राजेश्वरी मनोटिया अध्यक्ष जनपद पंचायत मवई , नीरज यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मवई, श्रीमती फूलवती मार्को सदस्य जनपद पंचायत मवई, अध्यक्षता श्रीमती संगीता भलावी सरपंच ग्राम पंचायत मवई पंचायत मवई एवं समस्त पंचगन ग्राम पंचायत मवई, के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ ।

     उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत मवई क्षेत्र अंतर्गत गणमान्य नागरिक वहीद खान परववार,नज्जू खान पखवार अधीन दास रमतिला विशिष्ट मीडिया साथी इमरान खान जी मेढा, बोधू सिंह मरावी एवं जन समुदाय की उपस्थिति रही ।

No comments:

Post a Comment