मनरेगा के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत के उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी जबाब न देने में हो सकती है अनुशासनात्मक कार्यवाही
रेवांचल टाईम्स - मनरेगा के कार्यों एवं चिचगांव गौशाला निर्माण में लापरवाही का मामला संविदा उपयंत्री भावना धुवारे को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी जबाब न देने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
कलेक्टर एवं मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक आर्य ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आर उमा माहेश्वरी की अनुशंसा पर चिचगांव गौशाला के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत बालाघाट की उपयंत्री (संविदा) श्रीमती भावना धुवारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। संविदा उपयंत्री को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संविदा उपयंत्री के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
बालाघाट विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचगांव में गौशाला निर्माण कार्य का समय-समय पर मूल्यांकन नहीं करने के कारण वहां के प्रधान द्वारा 05 एवं 16 दिसंबर 2020 को जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत बालाघाट को अवगत कराया गया कि चिचगांव में गौशाला निर्माण कार्य प्रारंभ दिनांक से प्लिंथ लेवल तक कार्य होने पर भी मूल्यांकन समय पर नहीं किया गया है। दिनांक 21 दिसंबर 2020 की स्थिति में एम.आई.एस. रिपोर्ट के अनुसार उपयंत्री श्रीमती भावना धुवारे के सेक्टर की पंचायतों में कुल 376 श्रमिक ही कार्यरत रहे जबकि आवंटित सेक्टर में कुल सक्रिय श्रमिकों की संख्या 3801 है। सक्रीय श्रमिक के विरूद्ध मात्र 9.89 प्रतिशत श्रमिक ही नियोजित किये गये हैं। जिससे स्पष्ट है कि मनरेगा के लक्ष्य पूर्ति हेतु उपयंत्री द्वारा गंभीर प्रयास नहीं किये जा रहे हैं।
जनपद पंचायत बालाघाट की संविदा उपयंत्री श्रीमती भावना धुवारे द्वारा शासन की प्राथमिकता वाले कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिये निर्देशो का पालन नहीं करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

No comments:
Post a Comment