BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत सचिव के अवैध निर्माण पर नगर परिषद ने की महज दिखावे की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 17, 2020

पंचायत सचिव के अवैध निर्माण पर नगर परिषद ने की महज दिखावे की कार्यवाही


रेवांचल टाइम्स -आदिवासी बहुल्य जिला डिंडोरी मुख्यालय में जगह-जगह किए जा रहे अतिक्रमण लंबे समय बाद बुधवार को नगर पालिका अमला द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 3 उरई रोड में तिराहे के पास नाला में सचिव द्वारा किए जा रहे पक्के अतिक्रमण को  जेसीबी से तोड़ा गया जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिव मिलन सिंह धुर्वे द्वारा काफी दिनों से बड़े क्षेत्रफल में पिल्लर गढ़वा कर अतिक्रमण किया जा रहा था आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में एक सरकारी कर्मचारी जो कि पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ होने के बावजूद राज्य सरकार की नियम कायदे को ठेंगा दिखाते हुए अवैध निर्माण कार्य सचिव मिलन सिंह धुर्वे द्वारा बड़ी दबंगई से करवाया जा रहा था और खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहा था मामले की भनक जैसे ही नगर परिषद अध्यक्ष पंकज टी काम। और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश शुक्ला को लगी तो? उन्होंने फौरन हरकत में आते हुए सचिव के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पक्के निर्माण कार्य को जमीदोज कराने के आदेश कर दिए फिर क्या था नगर पालिका अमला मौके पर पहुंचा और चल रहे निर्माण कार्य को धराशाई में तब्दील कर दिया जानकारों की माने तो उक्त सचिव ने थोड़े का निर्माण स्थल के ठीक पीछे दो पक्के मकान और बना रखे हैं जिन्हें उसने किराए पर दे रखा है बरहाल नगर परिषद ने उक्त निर्माण को तो धराशाई कर दिया है लेकिन उन निर्माण कार्यों का क्या क्या जो सचिव ने पहले से ही नगर के बीचो-बीच बेशकीमती जमीन पर कर रखी हैं अब देखना होगा कि परिषद में बैठे जिम्मेदार उक्त निर्माण को लेकर क्या कार्यवाही कार्रवाई करते हैं या खानापूर्ति कर छोड़ देते हैं।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment