BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया अरी एवं गंगेरूआ धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 3, 2020

कलेक्टर ने किया अरी एवं गंगेरूआ धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण





रेवांचल टाइम्स:- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 अंतर्गत किए जा रहे धान व मोटे आनाज के उपार्जन को लेकर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा बुधवार 2 दिसम्बर को बरघाट विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र गंगेरूआ व अरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

उन्होंने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर किसानों से उपार्जित की जा रही धान की गुणवत्ता, बारदानों एवं भण्डारण की उपलब्धता के साथ ही उपार्जन केन्द्र में भण्डारित स्कंध का खरीदी केंद्र के रिकॉर्ड का भौतिक रूप से मिलान कर आवश्यक दिशा निर्देश खरीदी केंद्र प्रभारियों को दिए गए। 

उन्होंने खरीदी प्रभारियों को शासन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करते हुए व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

साथ ही खरीदे जा रहे स्कंध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी खरीदी प्रभारियों को दिए। 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बरघाट एच घोरमारे, उपसंचालक कृषि मॉरिस नाथ सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment