BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आप की सिवनी जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, देवी सिंह उइके सह संगठन मंत्री बने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 6, 2020

आप की सिवनी जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, देवी सिंह उइके सह संगठन मंत्री बने


रेवांचल टाइम्स:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह संगठन मंत्री डॉ मुकेश  जायसवाल प्रदेश सचिव आशीष सिंगरहा जबलपुर जोन प्रभारी की अनुशंसा व जिला कार्यकारिणी सिवनी के प्रस्ताव पर विस्तार करते हुए अधिकृत घोषणा  की गई है।



आप की ओर से जारी 

प्रेस विज्ञप्ति में जिला मीडिया प्रभारी राजेश पटेल से सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ओं को नई जिम्मेदारी के लिए व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में सहयोग व नई ऊर्जा व क्रांति में सार्थी बनने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नई जिला कार्यकारिणी में देवी सिंह उइके को जिला सह संगठन मंत्री के साथ जिला उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल अरी, रमेश चौहान छपारा,भगवत सिंह उइके उंगली ,महेंद्र नायक धुमा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।


वही गायत्री डेहरिया को लखनादौन विधानसभा का आप महिला शक्ति का अध्यक्ष,सतीश मिश्रा को जिला प्रवक्ता,सुरेंद्र सनोडिया को


जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)  ,मृदुल मोषन मेश्राम को जिला अध्यक्ष RTI प्रकोष्ठ , बसंत बोपचे जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ,रोहित जवारे जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ CYSS, रमेश पटले जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ AYW,मनोज रजक जिला अध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ ,रघुवीर सिंह अहिरवार जिला अध्यक्ष  शिक्षा प्रकोष्ठ,श्रीमती सरिता पटेल जिला उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,अलीम अंसारी,मो.एम. रहमान ,इरशाद खान,आमिर खान,जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ


संजू अर्जुनवार, देवानंद जायसवाल, ऋषिकिशोर कुम्हारे


सोशल मीडिया सह प्रभारी 


तो  राजेन्द्र ठाकुर को नगर अध्यक्ष बरघाट का बनाया गया है



आपके जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा, संगठन मंत्री सीनियर अधिवक्ता मो.याह्या कुरैशी कोषाध्यक्ष मो.रिजवान ने नवनियुक्त पदाधिकारीओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।



 के.के. मेहरा जिला उपाध्यक्ष  को सरकारी सेवा में नियुक्ति हो जाने के कारण उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ उन्हें पार्टी सभी जिम्मेदारी से मुक्त किया है।



किसानों के भारत बंद आह्वान के समर्थन में  आप की रैली व प्रदर्शन


केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के किसानों के विरोध में तीन किसान विरोधी काले कानूनों को लागू कर दिया गया है जिसके विरोध में देशभर का किसान आंदोलन करने हेतु विवश है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की हमें किसानों के इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देना है एवं किसी भी प्रकार की नकारात्मक राजनीति से बचना है।


आम आदमी पार्टी सिवनी इकाई किसानों के मुद्दे पर हमेशा गम्भीर रही है इसी तारतम्य के तहत पार्टी की सिवनी इकाई द्वारा यह तय किया गया है की आगामी 8 दिसंबर 2020, दिन मंगलवार को किसानों के भारत बंद आवाहन का जिले में शांति पूर्वक रैली व प्रदर्शन के माध्यम से किसान आंदोलन का समर्थन किया जाएगा।


 अतः आप के कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर शांति पूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से जनमानस को  अवगत कराएंगे की आम आदमी पार्टी  किसानों की मांग का समर्थन करती है और केंद्र सरकार को इसे अविलंब  मानना चाहिए। आम आदमी पार्टी इस किसान आंदोलन में प्रतिपल किसानों के साथ खड़ी है।



किसानों के समर्थन में अनशन,अरविंद करेंगे उपवास की अपील


दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय सयोंजक अरविंद केजरीवाल भी 8 तारीख को अन्नदाता के हक की लड़ाई का समर्थन करने के लिये एक दिन का अनशन करेंगे और आप कार्यकर्ताओं से भी अपील की है।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment