रेवांचल टाईम्स - आदर्श क्लब बांदरबाड़ी में आज तीसरा दिन वाॅलीबाल कबड्डी मैच का आयोजन होता रहा जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण टीम एवं जिले के अंदर प्रतिभागीयो के अलावा बैहर बालाघाट नरसिंहपुर देहरादून पानीपत हरियाणा अवघट खपरी धनियाजोर रेगा खार पटुवा कवर्धा छत्तीसगढ़ कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भी कबड्डी का अच्छा प्रदर्शन किया। टीम अधिक होने के कारण आज क्वार्टर फाइनल तक मैच संपन्न हो पाया। फाइनल मैच कल संपन्न होगा ।
ग्रामीणों में खुशी का माहौल है जिस मैच को देखने लोग बिछिया और मंडला जाया करते थे वह मैच आज हमारे वनांचल ग्राम में संपन्न हो रहा है।
कार्यक्रम अध्यक्ष तोकराम यादव, होमन मरकाम क्रीडा खेल(संचालक) विजय कुलस्ते सुखदेव धुर्वे, दयाराम मरकाम सरजू सिंह, राय सिंह, तितरा सिंह पुसाम, लखन लाल बंजारा घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ जिला संयोजक भाजपा बंजारा समाज मंडला, दीपक बंजारा भाजपा मवई मंडल(महामंत्री )बांदरबाड़ी सचिव जय सिंह मरकाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बांदर बाड़ी के बी सी शिवानंद धुर्वे।
रेवांचल टाईम्स से हरीश बिंझिया भाई बहन नाला, मोतीनाला

No comments:
Post a Comment