BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्या उस बेटी की विवशता को न्याय नहीं मिल पाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया पुतला दहन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 18, 2020

क्या उस बेटी की विवशता को न्याय नहीं मिल पाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया पुतला दहन

रेवांचल टाईम्स - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत जिला डिंडोरी में छत्तीसगढ़ प्रशासन मुर्दाबाद मुर्दाबाद नारे के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

          वही कवर्धा में नाबालिग जनजाति युवती से हुए सामूहिक बलात्कार की दुःखद घटना पर कवर्धा पुलिस प्रशासन का रवैया संदेह उत्पन्न करता है । कुछ सवाल जो कवर्धा के हर व्यक्ति के मन में  हैं की क्या मेडिकल जाँच से बलात्कार की घटना स्पष्ट नहीं होती थी तो किस दबाव में पुलिस ने कहा की घटना हुई ही नहीं थी फिर किन आधार पर बाद में प्रेस विज्ञप्ति देकर माना गया की सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी और इतनी बड़ी लापरवाही का दोषी कौन पुलिस द्वारा केस की जाँच में हुई इस गंभीर लापरवाही के पीछे क्या सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं का दबाव एवं संरक्षण है क्या इस देरी से बलात्कार के आरोपियों को सबूत मिटाने का समय दिया गया ?

• क्या उस बेटी की विवशता को न्याय नहीं मिल पाएगा जिसके साथ इस कम उम्र में इतनी दुःखद घटना हुई और उसे ये साबित करने में इतने दिन लग गए की ऐसा हुआ था किन दबावों में पुलिस प्रशासन युवती को ही ग़लत साबित करने में लग गयी इसकी जाँच होनी चाहिए और दोषियों पर सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए ।और तो और ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा जब इस विषय पर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत धरना किया गया तो बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर पुलिस ने उन्हें नाजायज़ धाराओं में गिरफ़्तार कर लिया। जनजाति युवती हुए बलात्कार के न्याय को लेकर प्रशासन से मांग की गई उस बहना को जल्द से जल्द न्याय मिले और बलात्कारियों को फांसी की सजा सुनाई जाए।

भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत जिला डिंडोरी में छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रानी अवंती बाई चौक चौराहे पर पुतला दहन किया गया।

       जिला संयोजक पवन बर्मन, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष प्रोफेसर विकास जैन, नगर मंत्री सत्यम मानिकपुरी, भाग संयोजक लोकेश डांडिया नगर उपाध्यक्ष प्रवेश द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष राहुल पाराशर, विजय बघेल, अंकित श्रीवास शिवपाल पारस संदीप सारीवान अर्जित रजक, विनय मानिकपुरी, आशीष राव,दीपक वनवासी, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment