BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित व भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 24, 2020

पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित व भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां



रेवांचल टाइम्स  आज भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे जी ने मुख्य वक्ता के रूप में छिंदवाड़ा और सिंगोड़ी के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत किए। छिंदवाड़ा नगर 2 मंडल व सिंगोड़ी मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक श्री दुबे जी ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां के विषय पर अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जगाने व उत्साह का संचार करने को लेकर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं मप्र में जब हम अपनी सरकार के महत्व के बारे में विचार करते है तो हमें 2003 से पहले के मप्र पर दृष्टि डालना आवश्यक हो जाता है। लेकिन इस विकास और जनकल्याण का महत्व तभी स्थापित हो पाता है जब हम यह जानते हो की कांग्रेस की सरकारें किस प्रकार से चला करती थी इसलिए यह स्मरण करना आवश्यक हो जाता है कि 2003 से पहले मप्र में घोर अन्धकार था सिंचाई की सुविधाए नगण्य थी,गढ्डों में सड़के ढूंढने जैसी मजाक प्रदेश के बारे में की जाती थी। कानून व्यवस्था के नाम पर नक्सलियों , डाकुओं और सिमी के आतंकवादियो का बोलबाला था। लोककल्याण की एक भी प्रभावी योजना अस्तित्व में नहीं थी।लेकिन इसके ठीक विपरीत 2003 में भाजपा सरकार बनी तो ऐसा लगे जैसे प्रदेश में नई सुबह की छठा सी बिखर गई।कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले गिरोह या तो आत्मसमर्पण करने लगे या फिर उनको मुठभेड़ के दौरान उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा 2018 से पहले की 15 साल की भाजपा सरकार और अभी 7 महीने की सरकार के कामों पर नजर डाले तो हम पाते है कि सबका सर्वांगीण विकास ही हमारा सरकार का लक्ष्य रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार मानवता के जन्म लेने से लेकर सम्पूर्ण जीवनकाल के सुविधा और सम्मान की गारंटी देने वाली हमारी भाजपा सरकार है चाहे सड़के हो, चाहे बिजली हो, चाहे सिंचाई सुविधाए हो, चाहे संबल जैसी जनकल्याण की योजनाएं हो, हर मोर्चा पर हमारा नेतृत्व दिन रात काम कर रहा है। हमारा भाजपा कार्यकर्ता कोरोना के भीषण संकटकाल में भी न थके, न रुके, न डरे पीड़ित मानवता की सम्पूर्ण सेवा करने के लिए आज भाजपा की सरकार और संगठन की सराहना भारत ही नहीं भारत के बाहर की तमाम संस्थाएं भी कर रही है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। 2018 के बाद 15 महीने तक चली कांग्रेस की सरकार ने अनाचार,अत्याचार और भ्रष्टाचार, के जो कीर्तिमान स्थापित किए और जिस बेहरमी के साथ जनकल्याण की योजनाओ को बंद किया गया, उससे यह बात और पुख्ता हो गई की भाजपा का नेतृत्व ही इस देश और प्रदेश को सर्वांगीण विकास के रास्ते पर ले जा सकता है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर भारत का विजन लेकर हमारी सरकार आईं है इस दिशा में सभी स्तरों पर काम शुरू हो गया है। भाजपा सरकार वे सभी योजनाएं पुन प्रारंभ कर दी है जिन्हे 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने बन्द की थी। कोरोना संकट के बाबजूद गेहूं खरीदी में हमने 16 हजार किसानों से 1 लाख 29 करोड़ मैट्रिक टन की खरीदी कर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों को पछाड़कर मप्र नंबर 1 राज्य बना है।भाजपा सरकार रामराज्य की परिकल्पना की सोच को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास की नीतियां जाएं इस लक्ष्य और विचार को प्रतिपादित करने का काम केवल भाजपा करती है

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष छिंदवाड़ा शेष राव यादव, छिंदवाड़ा नगर 2 मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति विसेन,छिंदवाड़ा नगर 1 मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली,सिंगोड़ी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार, भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश साहू, योगेश यादव,पुष्पकुमार जैन,सिंगोड़ी सरपंच श्रीमती रेखा साहू, इंद्रजीत बैस,श्रीमती भारती साहू, समेत मातृशक्ति एवम कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

पंकज साहू

जिला सोशल मीडिया प्रभारी

जिला भाजयुमो छिंदवाड़ा

विधानसभा क्षेत्र चौरई

No comments:

Post a Comment