BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दी का कहर जारी रोज लुढ़क रहा पारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 21, 2020

सर्दी का कहर जारी रोज लुढ़क रहा पारा



रेवांचल टाइम्स -इसे मौसम की मेहरबानी कहें 'या कहें छेड़खानी 'हालात बदल रहे हैं लगातार तीन दिन से सर्दी का कहर जारी है ।प्रतिदिन पारा भी लुढ़क रहा है ।साल वृक्षों से घिरा वनस्थली क्षेत्र मवई सहित आसपास के ग्रामीण इलाके भी सर्दी की चपेट में हैं |दिन भर चलती शीत लहर रातों की ठिठुरन बढ़ा रही हैं ।चार-पांच दिन पूर्व से छा रही बदली फिर कोहरे के बाद दिसंबर माह का मध्यान्श काफी कप कपा रहा है 

जहां स्वस्थ लोगों के लिए ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाला है ,वही रोगी वृद्ध और वातव्याधि वालों के लिए काफी कष्टप्रद भी है ।कान्हा और उसके  समीपवर्ती इलाकों में तापमान बहुत तेजी से गिर रहा है इन इलाकों में अल सुबह का तापमान 3 डिग्री . से भी नीचे आ चुका है कड़कड़ाती ठंड में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के किसान अपनी फसल की   गहाई  कार्य में लगे हुए हैं 



  रेवांचल टाइम्स -मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment