BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत जरहानैझर में गबन और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर घटिया ग्रेवल रोडों पर लाखों रुपये की हुई निकाशी ग्रामीणों ने जाँच की माँग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 31, 2020

ग्राम पंचायत जरहानैझर में गबन और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर घटिया ग्रेवल रोडों पर लाखों रुपये की हुई निकाशी ग्रामीणों ने जाँच की माँग



रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बहुल्य  जिले में ग्राम पंचायतों में,सरपंच, सचिव औऱ ठेकेदार उपयंत्री की साठगांठ से भृष्ट और भ्रष्टाचार गबन और पद का दुरुपयोग धड़ल्ले से कर रहे है वही जनपद और जिले मै बेठे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इन्हें बचाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है क्योंकि सरपंच सचिव के द्वारा किये गए शासन से प्राप्त राशि में इनका भी हिस्सा बना हुआ है।

         वही डिंडौरी जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड मेहदवानी में बैठे जिम्मेदारों ने सरपंच सचिव से सांठ-गांठ कर ग्राम विकास में आने वाली राशि का खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है वही पंचायत में नियुक्त पंचायत कर्मियों भी भ्रष्टाचार करने में पीछे नही है। जनपद पंचायत मेंहनदवानी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जरहानैझर में सरपंच, सचिव, ठेकेदार उपयंत्री एवं जिम्मैदार अधिकारियों के साथ तालमेल कर शासकीय राशि में भ्रष्टाचार खुलेआम किया जा रहा है। खैरदा एवं नैझर के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत शासन से प्राप्त राशि मे जितने भी विकास कार्य कराए जाते हैं उनमें सभी निर्माण कार्यों को ठेकेदार को ठेका देकर नाम मात्र कार्य करवाकर जा रहा जबकि नियम अनुसार सभी निर्माण कार्यों की एजेंसी खुद ग्राम पंचायत है पर निर्माण एजेंसी पंचायत होने के बाद भी पंचायत में स्वीकृत निर्माण कार्य ठेकेदारों से करवाया जा रहा है वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ज्यादा से ज्यादा फर्जी बिल लगवाकर शासकीय राशियों की हेरा-फेरी की जाती है। इसी तरह (1) वर्ष 2015-16 में मेंन रोड से तेंदुडीह सरहद तक,(2) वर्ष  2016-17 में इमली टोला से छापर टोला तक,(3) वर्ष 2016-17 में खुर्री टोला से मोहार टोला तक,(4) वर्ष 2015-16 में आमा टोला से मठिया टोला इन चारों ग्रेवल रोडों में मजदूरी भुगतान आज भी बाकी है और लोगो की हाजरी लगाकर फर्जी बिलों का भुगतान के बाद भी लगभग 20 से 22 लाख रुपए में गबन करते हुए भ्रष्टाचार करते हुए शासन को आर्थिक छति पहुँचाते हुए हेरा-फेरी करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।

पर अब ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। सूत्रों के अनुसार कि ग्राम में  पुलिया निर्माणों में अधिक मटेरियल का फर्जी बिल लगवाकर ठेकेदार को लाखों की राशि का भुगतान किया गया है। वही ग्रामीणों का कहना है कि  दो रोड़ों में फर्जी मस्टररोल जारी कर शासन के पैसों की हेरा-फेरी की गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी इन भृष्ट सरपंच सचिब पर कोई कार्यवाही न होना जनपद पंचायत मेहदवानी के अधिकारियों और कर्मियों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। क्योंकि निर्माण कार्य गुणवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित उपयंत्री की होती है। समस्त ग्रामवासी एवं पंचगण अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार करने पर पंचायत कर्मियों की अनियमितताओं की शिकायत जिला पंचायत एवं जिला अध्यक्ष कलेक्टर डिण्डौरी को दी गई है। परन्तु मामले की जांच नहीं की जा रही है। ग्राम वासियों ने माँग की है कि ग्रामीणों के द्वारा की शिकायते में जिला प्रशासन तत्काल  जांच करने की मांग की है। और भृष्ट सरपंच सचिव उपयंत्री में कार्यवाही की जाए जांच ना होने पर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत मेंहनदवानी में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

No comments:

Post a Comment