रेवांचल टाइम्स - जिला मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम गिरवरपुर के स्कूल मैदान के पास नाले के किनारे लगभग 42 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें होने लगी और सनसनी का माहौल फैल गया सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतक शरीर कि पहचान करने में जुट गई पहचान के दौरान पता चला कि तुलाराम मरावी निवासी रजाई टोला समनापुर के तौर पर की गई है उप निरीक्षक बेदराम हिनौते ने शव का पंचनामा उपरांत बताया गया कि सिर के साथ अन्य जगह पर चोट के निशान हैं मृतक समनापुर से गिरवर पुर कैसे आया इसकी आगे की जांच की जा रही है
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment