BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का असर..... कोतवाली पुलिस ने की शराब माफिया पर ताबड़तोड़ कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 18, 2020

खबर का असर..... कोतवाली पुलिस ने की शराब माफिया पर ताबड़तोड़ कार्यवाही





रेवांचल टाइम्स - जिले में लगातार गली गली बिक रही अबैध देशी विदेशी शराब को लेकर रेवांचल टाईम्स में ख़बरे प्रकाशित की जा रही थी प्रकाशित ख़बरो को डिंडोरी पुलिस अधीक्षक ने अबैध तरीके से बिक रही देशी विदेशी शराब में कार्यवाही करने निर्देश जारी किया जिसमें आये दिन शराब माफियाओ पर कार्यवाही की जा रही है।

         आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी मुख्यालय में अवैध शराब क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विभागीय अधिकारी डिंडोरी द्वारा निर्देशित किया गया था जिस पर थाना कोतवाली डिंडोरी में अनुविभागीय अधिकारी डिंडोरी के मार्गदर्शन मैं अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई जिसमें निरीक्षक सी के सिरामे उप निरीक्षक मुकेश बैरागी आरक्षक कृष्ण कुमार श्रीवास आरक्षक नितीश दुबे आरक्षक देवेंद्र पटले आरक्षक सुनील गुर्जर। को लगाया गया दिनांक 17.12.2020 की रात्रि मैं मुखबिर से सूचना मिली की जोगी टिकरिया तरफ से एक सफेद काले रंग की क्रेटा गाड़ी क्रमांक एमपी 18 सी 7549 यादव ढाबा की पहली वाली गली में खड़ी है जिस में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी हुई है मुखबिर की सूचना पर पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया जिसमे चालक कृष्ण यादव पिता प्यारेलाल यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम हिनौता माल थाना शाहपुर का मिला जिसकी वाहन से अवैध रूप से परिवहन करते हुए अंग्रेजी गोवा व्हिस्की 6 पेटी सरकारी रिजल्ट! एक हंटर बियर पेटी 2 पेटी किंगफिशर बियर मैकडॉवेल व्हिस्की 1 पेटी . एक पेटी बकार्डी रम जिसकी कुल कीमत। 59900 रुपए कुल शराब 82.680 लीटर मैं वाहन के आरोपी कृष्णा यादव से जप्त किया गया तथा आरोपी को 34 .2 आपकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया जो माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा


कोतवाली पुलिस की शराब माफिया पर कार्यवाही के चलते शराब माफिया में मचा हड़कंप रेवांचल टाइम्स समाचार का हुआ असर



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment