रेवांचल टाइम्स छिंदवाडा नए भारत का निर्माण कर रही भाजपा सरकार -: पंडित रमेश दुबे भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे शुक्रवार को छिंदवाड़ा और सारना पहुंचे। छिंदवाड़ा नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का पूर्व विधायक दुबे भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भाजपा नगर क्रमांक 1 मंडल छिंदवाड़ा के प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक दुबे ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां के विषय पर अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जगाने व उत्साह का संचार करने को लेकर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। दुबे ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जैसे बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा, किसानों,चिकित्सा आदि क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से बताया। केंद्र व प्रदेश की सरकार की तरफ से एक नए भारत का निर्माण किया जा रहा है। रामराज्य की परिकल्पना की सोच को केंद्र में रखकर कार्य किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास की नीतियां जाएं इस लक्ष्य और विचार को प्रतिपादित करने का काम केवल भाजपा करती है। अंत्योदय गरीब दलित शोषित व्यक्ति का उद्धार भाजपा का लक्ष्य है।इस मौके पर छिंदवाड़ा नगर 1मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल,मातृशक्ति एवम कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।
पंकज साहू
जिला सोशल मीडिया प्रभारी
जिला भाजयुमो छिंदवाड़ा
विधानसभा क्षेत्र चौरई


No comments:
Post a Comment