BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला पुलिस ने किया मोटरसायकिल चोर गिरोह का खुलासा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 16, 2020

मण्डला पुलिस ने किया मोटरसायकिल चोर गिरोह का खुलासा


रेवांचल टाईम्स - चोरी की मोटरसायकिलें बरामद कर गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार

मण्डला जिले में विशेषकर शहरी क्षेत्र में विगत कुछ समय से लगातार मोटरसायकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपालसिंह राजपूत द्वारा सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में वाहन चोरी की

घटनाओं की रोकथाम करने तथा वाहन चोर गिरोह का पता लगाकर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र में वाहन चोरी में संलिप्त बदमाशों की पतारसी करने तथा वाहन चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मण्डला  यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला

 गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डला अश्वनी कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर तथा चौकी प्रभारी हिरनगर जाकर महोबिया द्वारा लगातार अपने स्टाफ के साथ संदिग्धों की चेकिंग के साथ साथ चोरी की संभावना वाले स्थानों पर संदिग्ध बदमाशों के उपर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक16.12.2020 को चौकी प्रभारी हिरेदनगर उनि गिरजाशंकर महोबिया द्वारा आकस्मिक वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर काले लाल रंग की डिलक्स मोटरसायकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों युवकों से मोटरसायकिल के कागजात के बारे में पूछने पर दोनों

द्वारा पुलिस को बहाने बनाकर गुमराह करने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर पुलिस द्वारा दोनो युवकों से सख्ती से पूछताछ करने पर

दोनो युवकों 1. विकास उर्फ शिवम राय पिता दिलीप राय उम्र 28 वर्ष नि. ग्राम सालीवाडा डिठौरा थाना नैनपुर हाल सुभाष वार्ड मण्डला 2. अजीतसिंह पिता मदनलाल कछवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी भपसा द्वारा अपने साथी राज ठाकुर पिता जवाहर

लाल ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी चुना भट्टा देवदरा मण्डला के साथ मिलकर पिछले कुछ समय में मण्डला में अलग अलग स्थानों

से करीब 13 मोटरसायकिलें चोरी करना कबूल किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त दोनो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी

की गई 13 मोटरसायकिले बरामद की गई है जिनकी जानकारी निम्नानुसार है:

1. हीरो डीलक्स लाल काले रंग की – ग्राम लूटिया से चोरी

2. हीरो हार्नेट-ग्राम कन्हारी हाईवे से चोरी

3. पेशन प्रो मोटरसायिकल-ग्राम मुंगली करिया पहाड़ से चोरी

4. होण्डा सीबी शाईन-हिरेदनगर से चोरी

5. हीरो होण्डा स्पलेण्डर – ग्राम बंझी अंजनिया से चोरी

6. नीले रंग की हीरो हार्नेट-बस स्टेण्ड मण्डला से चोरी

7. बजाज पल्सर मो.सा.-घंसौर रोड महाराजपुर से चोरी

8. होण्डा शाईन मो.सा.-बंधन बैंक मण्डला से चोरी

9. हीरो एच.एफ. डीलक्स-ईडन गार्डन से चोरी

10. हीरो स्पलेण्डर काले रंग की— मोहगांव से चोरी

11. होण्डा शाईन नीले ग्रे रंग की ग्राम बक्सेरा थाना कोतवाली से चोरी

12. काले रंग की हीरो स्पलेण्डर-घाघा रोड महाराजपुर से चोरी

13. सी.बी. शाईन मोटरसायकिल-रामनगर स्कूल के सामने से चोरी

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा उक्त चोरी की मोटरसायकिले कुल किमती लगभग 10 लाख रुपये की जप्त कर दोनो

        आरोपियों से उनके द्वारा घटित की गई अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है तथा उनके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिये

भी लगातार दबीश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा उक्त वाहन चोर गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नगद ईनाम से

पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

सउनि सराहनीय सुरेश भूमिका  उक्त सउनि सम्पूर्ण मेहंतलाल कार्यवाही धुर्वे में, प्र.आर. थाना प्रभारी रामकृष्ण महाराजपुर बघेल, निरीक्षक आर. विवेक रामेश्वर दुबे ठाकुर, आर,. चौकी नंदलाल प्रभारी उईके उनि, गिरजाशंकर आर. असुलाल महोबिया तेकाम,,

उईके रही आर,।. सलगूराम पुष्पलता, धावडे सैनिक, श्याम आर. नरेन्द्र बिहारी पुसाम, से., ज्ञानचंद आर., सदाशिव से. टेकचन्द भलावी तथा, सायबर आर. नरेन्द्र सेल सेयाम मण्डला, आर से. आर मनोज. सुर्यचन्द मरकाम बघेल, आर. की धीरेन्द्र सराहनीय, म.आर. भूमिका हेमा

No comments:

Post a Comment