BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
8612 किसानों से 43 करोड़ 67 लाख 72 हजार रुपये की 02 लाख 33 हजार 818 क्विंटल धान की हुई खरीदी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 11, 2020

8612 किसानों से 43 करोड़ 67 लाख 72 हजार रुपये की 02 लाख 33 हजार 818 क्विंटल धान की हुई खरीदी




 रेवांचल टाइम्स - किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के व्यापक इंतजाम किये गये है। जिले में 16 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य प्राप्त धान की खरीदी के लिए कुल 186 केन्द्र बनाये गये है। इनमें से सभी 186 खरीदी केन्द्रों पर धान की खरीदी प्रारंभ हो गई है। किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा रही हैं कि वे निर्धारित अवधि में उपार्जन केन्द्र पर धान का विक्रय करने लायें।

     धान खरीदी केन्द्रों पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो और किसानों के धान की व्यवस्थित व मापदंड के अनुसार खरीदी हो सके इसके लिए कलेक्टर  दीपक आर्य के निर्देश पर सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों द्वारा अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि अन्य राज्यों की धान जिले के खरीदी केन्द्रों पर न बिक पाये। 

     चालू सीजन में आज 10 दिसंबर तक जिले में 186 खरीदी केन्द्रों पर 8612 किसानों से 43 करोड़ 67 लाख 72 हजार 24 रुपये की 02 लाख 33 हजार 818 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों से खरीदी गई धान का तेजी से परिवहन किया जा रहा है और उसे गोदामों में पहुंचाया जा रहा है। जिले के सभी 186 उपार्जन केन्द्रों पर धान की खरीदी के लिए बारदाना एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई है । किसानों से अपील की गई है कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्रथम बार एसएमएस प्राप्त होने के पश्चात ही धान विक्रय करने के लिए लेकर आये । एसएमएस प्राप्त होने के पश्चात 7 दिवस के भीतर धान उपार्जन केन्द्र पर विक्रय हेतु लाना अनिवार्य है।

     इस वर्ष जिले में लगभग 04 लाख 88 हजार मेट्रिक टन धान के समर्थन मूल्य पर उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष जिले में धान खरीदी के लिए 167 केन्द्र बनाये गये थे और 04 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था। गत वर्ष जिले के एक लाख 16 हजार 88 किसानों का पंजीयन किया गया था और उसमें से 89 हजार 434 किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया गया था। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए इस वर्ष जिले के एक लाख 18 हजार 404 किसानों का पंजीयन किया गया है। चालू सीजन में किसानों से 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे धान को अच्छी तरह से सुखाकर और छानकर ही बिक्री के लिए लेकर आये। धान में नमी नहीं होना चाहिए।

रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment