BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड-19 के आदेश निर्देशों की आम नागरिक, व्यवसायिक प्रतिष्ठान,बस मालिक, वैवाहिक कार्यक्रमों में उड़ा रहे धज्जियां और प्रशासन बना मुकदर्शक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 10, 2020

कोविड-19 के आदेश निर्देशों की आम नागरिक, व्यवसायिक प्रतिष्ठान,बस मालिक, वैवाहिक कार्यक्रमों में उड़ा रहे धज्जियां और प्रशासन बना मुकदर्शक



रेवांचल टाइम्स नैनपुर- शासन प्रशासन द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन कराने समय-समय पर आदेश निर्देश जारी तो कर रहे हैं पर उसकी धज्जियां उड़ाते नगर के बाजार क्षेत्र में एवं बस स्टैंड मैं प्रतिदिन भीड़ देखी जाती है। प्रतिदिन बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियां भरी जाने लगी है पूरी सीट फुल होने के बाद भी यात्रियों को ऐसा भरा जा रहा है  पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। बस मालिक के द्वारा कोविड-19 के नियमों व सुविधाओं को दरकिनार करते हुए। बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के यात्रियों को बसों में भरा जा रहा है। जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है।



स्थानीय प्रशासन क्यों नहीं कर रहे बड़ी कार्रवाई

नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान, एवं बस,ऑटो, वैवाहिक कार्यक्रमों ऐसे अन्य बड़ी संख्या में नागरिकों के भीड़ पर कोई बड़ी कार्रवाई करें तो उससे आम नागरिकों को कारवाई का भय होने से भीड़ ना करने मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने जरूरी समझेंगे।

No comments:

Post a Comment