रेवांचल टाईम्स - अवैध मादक पदार्थ शराब की तस्करी मे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
वही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण अपराध गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट भावना मरावी के मार्ग दर्शन थाना ग्वारीघाट की टीम को नाव मे परिवहन कर लायी जा रही 148 लीटर कच्ची शराब मय नाव के जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना प्रभारी ग्वारीघाट विजय परस्ते ने बताया कि दिनांक 2-12-2020 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नर्मदा नदी के पानी में बड़ी नाव में रखकर ग्वारीघाट निवासी जित्तू बर्मन उर्फ अन्ना तथा इन्द्रजीत सिंह उर्फ गोलू ठाकुर एवं मलखान सिंह ठाकुर दोनेां निवासी ग्राम ललपुर एक बड़ी नाव में अधिक मात्रा में नर्मदा नदी के ऊपरी तट ग्राम पिपरिया तरफ से अवैध रूप से कच्ची शराब नाव में रखकर ग्वारीघाट तरफ लेकर आ रहे है, सूचना पर शासकीय मोटर वोट लेकर नर्मदा नदी के ऊपरी तट पर दबिश देते हुये सिद्धघाट में दूर से देखा कि एक बड़ी नाव ग्वारीघाट तरफ आ रही है जिसमें मुखबिर के बताये अनुसार जत्तू बर्मन, इन्द्रजीत उर्फ गोलू ठाकुर, मलखान सिंह सवार थे, तीनो ने दूर से पुलिस मोटर वोट को आता देख अपनी बड़ी नाव केा सिद्धघाट के पहले तट किनारे मोड़ दिये जिनका पीछा किया जो अपनी बड़ी नाव को पुलिस के पहुच्रने के पहले तट पर खड़ी कर भाग गयेे जिनका पीछा किया गया लेकिन तलाश करने पर तीनों नहीं मिले, बड़ी नाव की तलाशी लेने पर नाव के अंदर 5 प्लास्टिक की बड़ी बड़ी बोरी भरी मिली प्रत्येक बोरी को खोलकर देखा गया पांचो बोरियों के अंदर एक-एक लीटर की पन्नी पाउच में 148 लीटर कच्ची शराब भरी मिली , उक्त कच्ची शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त टीन चादर एवं लकड़ी से बनी नाव जप्त करते हुये आरोपी जित्तू बर्मन, इन्द्रजीत उर्फ गोलू ठाकुर, मलखान सिंह के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।
नाव मे परिवहन की जा रही अवैध कच्ची शराब जप्त करने मे उप निरीक्षक डी.एस. तोमर, प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे, सैनिक राहुल गुप्त की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment