BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी सरपंच पति की पिटाई करने वाले संदीप साहू की गिरफ्तारी को लेकर 11 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 10, 2020

आदिवासी सरपंच पति की पिटाई करने वाले संदीप साहू की गिरफ्तारी को लेकर 11 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी.....

 



रेवांचल टाईम्स - रविवार के दिन आदिवासी सरपंच पति के साथ हुए वाद विवाद में सिवनी जिले के धूमा हार्डवेयर व्यापारी संदीप साहू के द्वारा सरपंच पति कि की गई पिटाई के मामले में धूमा पुलिस थाना में मामला तो दर्ज कर लिया गया परंतु मामले मे आरोपी की गिरफतारी व कार्यवाही की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व क्षेत्र के आदिवासी समाजिक संगठनों ने  चेतावनी दी है। आदिवासी सरपंच पति बसोरीलाल इनवाती के साथ मारपीट और जातिगत अपमानित करने वाले धूमा के स्थानीय व्यापारी द्वारका साहू के पुत्र संदीप साहू पर धूमा पुलिस थाना में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत व अन्य विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। 



आरोपी संदीप साहू की गिरफतारी नहीं होने से आदिवासियों में नाराजगी व्याप्त है। आदिवासी सरपंच पति के साथ मारपीट करने पर व्यापारी संदीप साहू पर कार्यवाही किये जाने को लेकर मारपीट किये जाने वाले दिन ही धूमा क्षेत्र के आदिवासी समाज के संगठनों ने धूमा पुलिस थाना में कार्यवाही को लेकर एकजुट हुये। वहीं आदिवासी संगठनों  के विरोध को देखते हुए  एवं धूमा के कुछ स्थानीय नेताओं की समझाईश पर धूमा पुलिस थाना द्वारा मामला दर्ज किया गया ।  लेकिन आरोपी संदीप साहू की गिरफतारी न हो पाने को लेकर क्षेत्रिय आदिवासी समाजिक संगठनों व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं आरोपी की गिरफतारी को लेकर अब पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुये धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दिया है। इस संबंध में उन्होंने धूमा पुलिस थाना में भी आवेदन देते हुये कार्यवाही की मांग की है।  


 धूमा पुलिस थाना में आरोपी की गिरफतारी को लेकर दिया आवेदन 


कहावत है कि दिया तले अंधेरा और शायद यही कारण है कि की धूमा थाने के ठीक सामने हार्डवेयर व्यापारी द्वारका साहू के पुत्र संदीप साहू के द्वारा आदिवासी सरपंच पति की पिटाई कर दी जाती है लेकिन पुलिस संज्ञान नहीं लेती आदिवासी संगठन और राजनीतिक नेताओं के हस्तक्षेप के बाद आदिवासी के साथ हुई मारपीट पर पुलिस थाने पर थाना धूमा की पुलिस मजबूरन बस एफ आई आर तो दर्ज कर लेती है परंतु आरोपी को गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठा पाती और यही कारण है कि  आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दोबारा आवेदन  दिया गया। धूमा थाना अंतर्गत में 6 दिसंबर 2020 को हुई घटना को लेकर 24 घंटे के अंदर अगर आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं क्षेत्रवासी आदिवासी समाज की ओर से 11  दिसंबर 2020 को धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जाने की बात कही गई है वहीं  आंदोलन उक्त जानकारी देते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह उईके ने बताया कि हमारे द्वारा धूमा पुलिस थाना में आरोपी की गिरफतारी व कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया है। धूमा पुलिस थाना में आवेदन देते समय गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन प्रदेश अध्यक्ष शौक लाल कुलस्ते, रानी दुर्गावती उत्थान समिति धूमा के अध्यक्ष पतिराम मरावी, सचिव हीरा गोंड, कोयतूर महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर मरावी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष लखनादौन गंगाराम मरावी, मोहन लाल कुमरे सरपंच बंजारी, संतू लाल कुमरे सरपंच मोहगांव, धनीराम सरपंच जुगराई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदस्य डॉ. नेम सिंह परते धूमा एवं आदिवासी समाजिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment