रेवांचल टाइम्स - एक संदेश देते हुऐ स्वच्छता के प्रेरक रिजवान खान का दीपावली मे किया गया आत्मीय सम्मान समाजिक कार्यकर्ताओ ने सिवनी रिजवान खान कचरा गाड़ी वाहन चालक नगर पालिका क़ो नगर सौंदर्यकरण एवं स्वच्छता के अन्तर्गत प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा एवं समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने स्वच्छता एवं दीपो के पर्व दीपावली के अवसर सनातन हिन्दू संस्कृति अनुसार वस्त्र, मिष्ठान और फल के साथ कचरा गाड़ी वाहन चालक रिजवान खान को तिलक वंदन कर उनका आत्मीय अभिनंदन प्राचीन श्री हनुमान घाट के पासकिया
इस अवसर पर वाहन चालक रिजवान खानने कहा ये नगर अपना है इसके स्वच्छता के प्रति हम सब का नैतिक कर्तव्य है कि हम सबको मिलकर स्वयं से पहल करनी होगी तभी हम अपने शहर क़ो स्वच्छ और सुंदर बनने मे अग्रसर होंगे उन्होने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा कि लोगो सफाई कर्मी के प्रति जो उदासीनता से व्यवहार करते है जो अनुचित है हम और आप एक ही नगर के है जिसमे नगर क़ो स्वच्छ बनाने मे हर धर्म, समाज और वर्ग कि भी जिम्मेदारी होती है
संजय शर्मा ने कहा कि नगर के जागरूक नागरिको द्वारा जो अब सफाई कर्मी के प्रति सम्मान बढ़ रहा है जिससे सफाई कर्मी मे अच्छा वातवरण देखने को मिल रहा है आखिर वो भी इसी समाज का अभिन्न अंग है
रेवांचल टाइम के संवाददाता से बात करते हुए लक्ष्मी कश्यप ने बतलाया कि स्वच्छता कि जिम्मेदारी सरकार और शासन और नगर पालिका मात्र कि ही नही हम सभी नागरिको कि भी है जो जहाँ चाहे कचरा और उससे जुड़ी सामग्री सड़क या चौराहे मे या नालियों मे फेख देते है जो अनुचित है उन्होने कहा कि जिले के प्रतिष्ठित नागरिको, पत्रकारो, समाजिक संस्थाओ और संबंधित विभाग के अधिकारी ब कर्मचारी का सकारत्मक सहयोग से नगर मे स्वच्छता का बातावरण विगत वर्षो से अच्छा है किन्तु हमे स्वयं जागरूक होकर अन्य लोगो को जागरूक करने कि आवश्कता हे जैसे इंदौर के नागरिको का प्रशासन एवं नगर निगम को सहयोग दिया जाता है जिससे इंदौर भारत के पटल मे स्वच्छता कि मिशाल है हम सिवनी मे येसी पहल क्यो नही कर सकते
उन्होने कहा कि नगर सौंदर्यकरण एवं स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत सिवनी विधायक दिनेश राय,सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास,पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, राजस्व निरीक्षक गजेन्द्र पांडे का सहयोग सराहनीय है जिसके चलते समस्त सफाई कर्मी मे उनके प्रति सम्मान और ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment