BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज प्रारंभ हुई नर्मदा पुत्रों की पद यात्रा क्रमिक अनशन, संत समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार का बिगड़ा स्वास्थ्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 10, 2020

आज प्रारंभ हुई नर्मदा पुत्रों की पद यात्रा क्रमिक अनशन, संत समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार का बिगड़ा स्वास्थ्य

 


रेवांचल टाईम्स - नर्मदा गौ सत्याग्रह जन जागरण जन आंदोलन के प्रेरणास्रोत समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार ने जैसा कि हम सभी को विदित है कि माँ नर्मदा और बेसहारा गौवंश के संरक्षण संवर्धन के लिए अन्न का परित्याग किया है,

        हम सभी भक्त प्रेमियों के लिये यह अत्यन्त कठिन समय है समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार के स्वास्थ्य की चिंता प्रत्येक नर्मदा भक्त शिष्य प्रेमी को है लगातार बिना अन्न के दिन रात सेवा साधना करने पर उनके स्वास्थ्य में काफी कमी नित्य देखने मिल रही है अभी दो दिन पहले उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर सभी भक्त प्रेमी विचलित हुए जिसमें समर्थ सद्गुरु परिवार ,गौ नर्मदा भक्तों ,स्वयं सेवकों एवं अनेक संगठनों ने यह निर्णय लिया है कि अब हम

आज 11 नवम्बर से ही क्रमिक अनशन ,जनजागरण पद यात्रा सभाएं प्रारंभ होगी।

         11 नवम्बर  समय सुबह 11बजे सिद्ध घाट पर सभी नर्मदा गौ भक्त एकत्रित होकर मां नर्मदा पूजन के साथ प्रारंभ करेंगे नर्मदा गौ सत्याग्रह पद यात्रा जो सिविक सेंटर पार्क तक जाएगी तत्पश्चात क्रमिक अनसन प्रारंभ होगा।जिसमें सभी नर्मदा गौ भक्तों से शामिल होने का समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार ने आह्वान किया है

ये सत्याग्रह है-

      सोये हुए शासन प्रशासन को जगाने,जबाबदार जिम्मेदारों को बोध कराने,दबंग पूँजीपति माफिया और दयोदय जैसी संस्थाएं जो उच्च न्यायालय शासन प्रशासन धर्म संविधान के विरुद्ध जीवनदायनी मां नर्मदा के पथ पर लगातार अंधाधुंध दोहन अवैध निर्माण अतिक्रमण खनन शोषण कर रही है।

जन जन तक सत्य पहुंचाने जीवन रक्षा धर्म रक्षा के लिये ये जन जागरण जन आंदोलन सत्याग्रह पूर्ण समर्पित है।

एक संत ने हमारे जीवन को बचाने के लिए अन्न त्याग दिया अपना जीवन दांव पर लगा दिया।नर्मदा गौ सत्याग्रह समिति ने आह्वान करते हुए कहा-

जिन्होंने हमारे जीवन के लिए धर्म धरा धेनु संस्कृति प्रकृति के लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिया ऐसे संत के साथ आइए हम सभी एक साथ चल.सच्चा धर्म निभाए,गौ रेवा को बचाएं।

नर्मदा भक्त परिवार जाबालिपुरम

श्री मात नर्मदे हर

No comments:

Post a Comment