BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सत्येंद नामदेव ने किया समाजसेवियों का सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 30, 2020

सत्येंद नामदेव ने किया समाजसेवियों का सम्मान




हमे नींव का पत्थर बनना होगा : रेखा नामदेव 

रेवांचल टाईम्स - विट्ठल भगवान के परम भक्त संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 750 वी जयंती के उपलक्ष्य में एवं अपने स्वर्गीय पिता कालूराम नामदेव की स्मृति में संपूर्ण मध्यप्रदेश से पधारे नामदेव समाज बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें नामदेव समाज के नर नारियों को उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया चाहे वह कोरोना काल में समाज सेवा हो या  समाज और राष्ट्र के लिए समर्पण भावना के साथ सेवा हो इस अवसर पर एक निजी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ऐडवोकेट कु० रेखा नामदेव पत्रकार , सतेंद्र नामदेव  की मां शांति देवी  एवं अमित नामदेव की माँ पुष्पा नामदेव सागर ने श्री नामदेव जी एवं विट्ठल भगवान पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर संपूर्ण मध्यप्रदेश से पधारे नामदेव समाज बंधुओं का सम्मान किया गया जिनमे  दीपक नामदेव शिक्षक, जितेंद्र नामदेव शिक्षक बासौदा  गंजबासौदा, नंदकिशोर नामदेव इंदौर , ऐडवोकेट कु० रेखा नामदेव पत्रकार अशोकनगर, अमित नामदेव पत्रकार  सागर, प्रकाश नामदेव बासौदा ,दशरथनामदेव बासौदा , रामसेवक नामदेव शिक्षक बासौदा, लखनलाल नामदेव रिटायर्ड ऐ एस आई बासौदा , महेंद्र नामदेव विदिशा, महेश नामदेव गोल्डी ललितपुर, विष्णु नामदेव विदिशा , राकेश नामदेव भोपाल , मनोज नामदेव भोपाल  जगदीश मोहन नामदेव शिक्षक शाढोरा, विनोद नामदेव ललितपुर, बाबूलाल नामदेव विदिशा, नीतेश नामदेव आम आदमी पार्टी जिला सह सचिव मनोज नामदेव, सुनील नामदेव सिरोंज ,  रमन नामदेव, खिलान सिंह नामदेव , महेंद्र सरभैया का समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सतेंद्र नामदेव मित्रा के द्वारा साल श्रीफल से सम्मान  कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया 

 सतेंद्र नामदेव मित्रा जो कि  समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं उन्होंने पिछले माह में मास्क वितरण का निशुल्क व्यक्तिगत कार्यक्रम संपूर्ण मध्यप्रदेश में किया था।  और मैहर के लिए भी उनकी विशेष आस्था है जो कि मोटरसाइकिल से यात्रा करते हैं यह यात्रा लगातार 19 वर्ष से कर रहे है  समाजसेवियों के सम्मान कार्यक्रम में  जितेंद्र नामदेव शिक्षक बासौदा , नंदकिशोर नामदेव इंदौर एवं ऐडवोकेट कु० रेखा नामदेव पत्रकार दारा कहा गया की संत शिरोमणि  नामदेव जी  समस्त प्राणियों में ईश्वर का रूप देखते थे उनमें वसुदेव कुटुंबकम की भावना थी 



 हेत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment