रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत ग्राम के चाबी में संचालित शराब दुकान से अबैध शराब को गांव गांव तक शराब दुकान से गाड़ी में रख कर पहुँचाया जा रहा है वही लोगो की माने तो शराब दुकान से महज लगभग 200 मीटर की दूरी में ही पुलिस चौकी स्थापित है पर बेख़ौफ़ ये अवैध शराब माफिया खुलेआम दुकान से शराब निकाल कर गाड़ी में लोड किया जा रहा है आखिर ये किस की अनुमति से ये खुलेआम गाड़ी में लोड होकर गांव गांव तक पहुंचाई जाती है इससे अंदाज लागया जा सकता है कि जिले में किस तरह से प्रशासन की माफियाओ पर पकड़ है शायद इसी कारण रेत और अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से अपना काम कर रहे है और बैखोप इनका काम रात दिन जारी है

No comments:
Post a Comment