रेवांचल टाइम्स -शरद ऋतु का आगमन और पवित्र कार्तिक मास की त्रयोदशी जिसे धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है जो.आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का प्रकट उत्सव भी है ।उक्त तिथि 12 अक्टूबर 2020 दिवस गुरुवार को रात्रि 11:00 बजे ग्राम मवई के वार्ड नंबर 14 कुम्हारी मोहल्ला में वटवृक्ष के सम्मुख पंडाल बना कर मां अष्ट लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई ।श्री सिद्धिविनायक अष्ट लक्ष्मी गणेश उत्सव समिति कुम्हारी मोहल्ला मवई के सभी सक्रिय सदस्यों ने इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार - पिछले 5 वर्षों से धनतेरस पर्व में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है ।दीपावली पर्व की तरह 5 दिन तक इस उत्सव को मना कर भाई दूज के दूसरे दिन माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है ।समिति के सक्रिय सदस्यों में -मुकेश ' /प्रहलाद ' /बिहारी ' /प्रभात / परमानंद / संतोष /दीपक / संदीप /शिवकुमार /ओमकार /गोलू /रामानंद / मिथुन / दुर्गा ' /मिस्टर /भुवन / परसोत्तम /धनेश / माखन ,आदि समस्त चक्रवर्ती बंधुओं के अतिरिक्त सज्जू खान /अमन 'राम ' गोपाल वासु आदि सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
रेवांचल टाइम्स -मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment