रेवांचल टाइम्स - आज जहाॅ एक ओर संपूर्ण भारतवासी दीपावली का त्यौहार अपने-अपने घरों में मना रहे हैं । वहीं दूसरी छिंदवाड़ा अखिल भारतीय ओबीसी महासभा युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक बंदेवार के नेतृत्व में एक अनोखी पहल की शुरूवात करते हुये प्रियदर्शिनी कालोनी स्थित वृद्धाश्रम में पहुॅचकर वृद्धजनों के साथ इस महापर्व की खुशियाॅ बाॅटी और मिष्ठान वितरण कर, दीपावली किट भेंट की और पटाखे फोड़े वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर बंदेवार ने बताया कि हमारे समाज में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने माता-पिता को उनकी सेवा करने के वजाय ऐसे वृद्धाश्रम में छोड़ देते हैं, जबकि ईश्वर से पहले माता-पिता की सेवा करना चाहिये तब ही ईश्वर की भक्ति करें तो ही भगवान खुश होते हैं । उन्होनें दीपावली की समस्त जिलेवासियों को शुभ कामनाऐं देते हुये सभी की सुख समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।वही पर उपस्थित अखिल भारतीय ओबीसी महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कपिल सोनी ने नगर वासियों से अपील की है इस कोरोना महामारी से जल्द से जल्द निजात पाने और हमारे वीर सैनिक जो कि रात दिन हमारी सीमा के में लगे हैं आज हर भारतवासी का यह कर्तव्य है कि अपने-अपने घरों में उनके नाम का एक दीपक जलायें । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राहुल पाल, छात्र मोर्चा के नगर अध्यक्ष ओम वर्मा, बकी भाई, दिलीप यादव, राजा सराठे, चंदन बंदेवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment