रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिला मुख्यालय के करंजिया विकासखंड अंतर्गत चोरा दादर मैं लगभग 10 से 15 साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया गया था जिससे वन ग्राम में रहने वाले ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहती हैं इस उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लगभग 3 से 4 ग्राम पंचायत आते हैं जिसकी जनसंख्या लगभग 4 से 4:30 हजार होगी जिनका इलाज करने के लिए एवं महिलाओं को समय पर उपचार देने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया गया है लेकिन यहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा और डॉक्टरों क की लापरवाही के चलते यहां के वन ग्राम में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है सूत्र बताते हैं कि कई महीनों तक और उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला भी नहीं खुलता जिससे ग्रामीणों को इलाज करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और मजबूर होकर 19 से 20 किलोमीटर दूरी तय कर करंजिया स्वास्थ्य केंद्र आना पड़ता है कभी कॉल तो ग्रामीणों के पास आने के लिए बस का किराया भी नहीं होता इस तरह की गंभीर परेशानियों का ग्रामीणों को सामना करना पड़ता है
........... इनका कहना है
बीएमओ करंंजिया मुझे आप के माध्यम से जानकारी मिली है जल्दी इस मामले की जानकारी लेता हूं इसके बाद दोषी पर उचित कार्यवाही की जाएगी
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment