BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्व के भाव से ऊपर उठकर समाज सेवा करने वाली संस्था है रोटरी -हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 28, 2020

स्व के भाव से ऊपर उठकर समाज सेवा करने वाली संस्था है रोटरी -हर्षिका सिंह



रेवांचल टाईम्स -रोटरी पदस्थापना समारोह सम्पन्न रोटरी क्लब मंडला मेकल का वार्षिक पदस्थापना समारोह होटल पार्क व्यू में कलेक्टर मंडला के मुख़्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मण्डला कलेक्टर हर्षिका सिंह, अध्यक्ष सुदीप चौरसिया,सचिव संजय तिवारी,पूर्वअध्यक्ष रश्मि बाजपेई पुर्व सचिव उपेंद्र शुक्ल के मंचासीन में हुआ राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया   कार्यक्रम के पूर्व रोटरीक्लब मण्डला मेकल के द्वारा जिले में एक ओर डेथबॉडी फ्रीजर की सुविधा प्रदान की गई जिसका लोकार्पण मुख्यातिथि  की उपस्तिथि में किया गया तत्पश्चात पदस्थापना समारोह का शुभारंभ रोटरी परम्परा के अनुसार राष्ट्रगान से किया गया तत्पश्चात  नवीन पदाधिकारियों को पिन पहना कर पदस्थापना कराया गया एवं कोरोना बीमारी से अपने कार्य का निर्वहन करने वाले स्वास्थ कर्मियों को प्रमाण पत्र द्वारा समानित किया गया ।



 रोटेरियन डॉ राजेश चौरसिया ने विगत 10 वर्ष से रोटरी द्वारा किये जा रहे जनहितैषी कार्यो के बारे विस्तार से बताया पूर्व अध्यक्ष श्रीमति बाजपेयी ने अपने  कार्यकाल में किये गए कार्यो का उल्लेख करते हुए रोटरी साथियों की प्रशंसा की इस अवसर पर श्रीमती हर्षिता सिंह कलेक्टर  मंडला ने  अपने उद्बोधन उपस्थित रोटरी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व के भाव से ऊपर उठकर समाज सेवा करने वाली संस्था रोटरी क्लब से पूर्व परिचित हैं एवं उनका परिवार रोटरी क्लब के माध्यम से समाजसेवा करता रहा है।मंडला जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए बहुत से अवसर है एवं रोटरी क्लब का इस वर्ष की थीम रोटरी प्रोवाइड्स अपॉर्चुनिटी को आधार बनाकर रोटरी क्लब मंडला जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेषता महिला एवं जनजाति स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करें ।,उन्होंने अवगत कराया कि प्रशासनिक स्तर पर मंडला जिले में  नीट और जे ई ई की  ऑनलाइन कोचिंग विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है। दूरस्थ अंचलो में शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए नवीन कार्य करने का अवसर रोटरी को तलाशना चाहिए। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए क्लब को प्रशासनिक सहयोग मिलता रहेगा।उन्होंने राहत मेडिकल कैम्प प्रथम व द्वितीय के लिए मंडला रोटरी की प्रशंसा की। पदस्थापना समारोह में नवीन सत्र हेतु रोटेरियन सुदीप चौरसिया को डॉ रश्मि बाजपेई ने अध्यक्षीय  कॉलर  एवं रोटेरियन संजय तिवारी को उपेंद्र शुक्ल ने सचिवकॉलर पहना कर   तथा रोटेरियन सन्तोष तिवारी को  कोषाध्यक्ष पद का दायित्व कलेक्टर महोदया द्वारा पिन पहनाकर सौंपा गया। रोटेरियन आरती तिवारी ने कलेक्टर महोदया का परिचय आगन्तुको के समक्ष रखा। रोटे अखिलेश उपाध्याय द्वारा अध्यक्ष सुदीप चौरसिया व रोटे श्यामलता द्वारा सचिव संजय तिवारी का परिचय प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में नवागत अध्यक्ष रोटे सुदीप चौरसिया ने अपने विचार रखते हुए कहा की अपने कार्यकाल में सभी सदस्यों से पीड़ित मानव सेवा में किये जाने वाले कार्यो में सहयोग की अपील की रोटरी के द्वारा जल्द से जल्द रोटरी वृद्धाश्रम संचालित करने को कहा ।अगली कड़ी में सुजीत किशोर दुबे  एवम नितिन राय को पिन लगाकर एवं मुख्यातिथि के द्वारा पुष्प दण्डिका प्रदान कर रोटरी क्लब मंडला की सदस्यता दिलाई गई । रोटरी क्लब नैनपुर जंक्सन के नए सत्र के लिए अध्यक्ष रोटे दिलीप शरणागत  एवम सचिव रोटे संगीता लारेश्वर ने  कलेक्टर महोदया द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।राहत मिशन में सहयोग प्रदान करने वाले कटरा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के समानित किया गया,डॉक्टर लिली कटरा अस्पताल ने स्टाफ के प्रमाण पत्र कलेक्टर महोदया से प्राप्त किये।  जिला अस्पताल मंडला के चिकित्सक नोडल ऑफिसर कोरोना डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वर्मा एवम डॉक्टर वीरेंद्र मरावी को सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि ,निवर्तमान अध्यक्ष ,सचिव व कोषध्यक्ष को स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गए साथ ही नवागत अध्यक्ष ,सचिव एवं रोटेरियन अजय खोत ने कलेक्टर मण्डला को स्मृति चिन्ह प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया। आभार रोटेरियन संजय तिवारी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर डिंडोरी क्लब के अध्यक्ष  रोटेरियन आर बी सिंह, अविनाश गोयल ,अमर अग्रवाल,इंद्रेश खरया,आशीष सेठ,पंकज मोदी,मुकेश जैन,दीपक ब्रजपुरिया,राकेश अग्रवाल,कन्हैया मूलचंदानी,गिरीश चंदानी इनरव्हील क्लब,रोटरी क्लब नैनपुर व डिंडौरी के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment