BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पी.एम.जी .एस.वाय रोड निर्माण कार्य में नाबालिग बालिकाओं से लिया जा रहा काम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 1, 2020

पी.एम.जी .एस.वाय रोड निर्माण कार्य में नाबालिग बालिकाओं से लिया जा रहा काम

 


रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत बजाग विकासखंड के खपरी पानी मैं इन दिनों सड़क सुधार निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जो ठेका जेसीसी नरसिंहपुर ठेकेदार का काम चल रहा है जहां पर नाबालिग बालिकाओं को चंद पैसों का लालच देकर उनसे सड़क निर्माण सुधार कार्य कराया जा रहा है जिसमें जिसमें भारी अनियमितताएं ठेकेदार द्वारा बढ़ती जा रही हैं वैसे तो हमारा डिंडोरी जिला आदिवासी बहुल जिला माना जाता है और यहां पर बाहर से आए ठेकेदार द्वारा गरीब असहाय बेरोजगार लोगों को चंद सिक्कों का लालच देकर इनका शोषण किया जाता है जिसे हमारा प्रशासन अपनी खुली आंखों से सब कुछ देखता रहता है और बाहर से आए ठेकेदार द्वारा शासन की दिशा निर्देश की धज्जियां उड़ाई जाती हैं जानकारी में बताया गया कि ठेकेदार द्वारा 14. 15 वर्ष की नाबालिग बच्चियों से काम लिया जा रह ठेकेदार द्वारा कम रेट में इन बच्चों से काम करा कर अपना मुनाफा कमाने का जरिया बनाया जा रहा है कहीं-कहीं तो डामरीकरण किया जा रहा है तू कही छोटे छोटे गड्ढे पेज भरे जा रहे हैं इस तरह से कार्य कराए जाने पर ग्राम वासियों के द्वारा ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया जा रहा है सड़कों पर इस तरह से छोटे छोटे गड्ढे भरने को लेकर शासन को ठेकेदार द्वारा चूना लगाया जा रहा है जंगलों में तो सिर्फ खानापूर्ति करके गड्ढे भरने का काम जारी है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारी से इस डामरीकरण की कार्य में गुणवत्ता सुधार करने की मांग की है



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment