BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने ली प्याज व्यापारियों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 9, 2020

कलेक्टर ने ली प्याज व्यापारियों की बैठक



रेवांचल टाइम्स जिले में आज प्याज व्यापारी की बैठक की गाई मण्डला 9 नवम्बर 2020कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के प्याज व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि प्याज की कीमत अनावश्यक रूप से न बढ़ाएं। प्याज का शासन के दिशा-निर्देशानुसार पर्याप्त स्टॉक रखें। कोई भी व्यापारी नियम के विरूद्ध स्टॉक न रखे। आगामी दिनों में प्याज संग्रहण की जांच के लिए नायब तहसीलदार एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा संग्रहण स्थलों पर निरीक्षण किया जाएगा। नियम अनुसार प्याज संग्रहण का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। 

 श्रीमती सिंह ने व्यापारियों से जिले के बाहर से आने वाली प्याज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्याज की कालाबाजारी न होने पाए। प्याज व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष सब्जीमंडी एवं शेड निर्माण संबंधी मांग रखी। बैठक में एडीएम मीना मसराम, एसडीएम प्रथम कौशिक, खाद्य अधिकारी ओपी पांडे सहित संबंधित विभाग एवं प्याज व्यापारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment