रेवांचल टाइम्स जुन्नारदेव :- शहर में राम मंदिर के सामने मालधक्का रोड पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होने के बाबजूद भी कुछ गररेल नवाबी लोग शहर के भीतर चौकचौराहे पर अपने बिना नंबर के या अद्बुद्ध ढंग से रचित नंबर प्लेटो के वाहन खड़े करने में अपनी शान समझते है।।
इसी कड़ी में नवपदस्थ थाना प्रभारी ने शहर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था को जनहित में सुचारू रूप देने के लिए नगर के हर व्यस्तम क्षेत्रों में आड़े तिरछे खड़े वाहनों को यथा स्थान पर वाहन लगवाने के लिए अपने मातहत पुलिस बल को तैनात कर रखा है ताकि जंन मानस के जीवन स्थानापन्न में अवरुद्ध ना होवे।।
पुलिस थानेदार मुकेश द्विवेदी के इन सब उचित दिशानिर्देशों के उपरांत भी कई बिगड़ैल बादशाह रूपी लोग हटमटाकर भारी ट्रैफिक वाले इलाके में खड़ी कर छूमंतर हो जाते है।।
अब नवागत थाना प्रभारी की कड़क सुचारू यातायात व्यवस्था के चलते मानो ऐसे लोगो पर कार्यवाही होना प्रारंभ हो गयी है जिस सिलसिले में कल और अभी ही कई चार पहिया वाहनों पर विभाग ने अतिआधुनिक यंत्रों से चका कुलुक कर दिया।।
पुलिस की इस कार्यवाही से शहर के व्यापारियों ने राहत की सास ली कि उनकी दुकानों के सामने अब आड़े तिरछे वाहन नही लग सकेंगे।।

No comments:
Post a Comment