BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ठंड की दस्तक के साथ सपेरों का डेरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 5, 2020

ठंड की दस्तक के साथ सपेरों का डेरा


रेवांचल टाइम्स - वनाच्छादित और शीत प्रधान क्षेत्र मवई में ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। सुबह शाम और रात्रि में गर्म कपड़े एवं आग की जरूरत महसूस होने लगी है। इसी के साथ बहुत से सपेरे भी मवई क्षेत्र में आए हुए हैं। इनकी संख्या लगभग 27 बताई जाती है। सब लोग सर्प टिपारे में लेकर घर - घर दुकान - दुकान जाकर सर्प दिखाते और जीविकोपार्जन कर रहे हैं, मॉडल स्कूल के पास अपना डेरा बनाए हुए हैं । पूछने पर यह सभी लोग करगी रोड कोटा छत्तीसगढ़ के निवासी बताते हैं । इनके साथ कुछ महिलाएं भी हैं , जो भिक्षावृत्ति करती हैं। सच कहें तो इनका हाल देखकर आश्चर्य भी होता है , और दया भी आती किसी ने सच ही कहा है सभी पूछेंगे आप कैसे हैं जब तक आपके पास पैसे हैं  ।                                               

रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती

No comments:

Post a Comment