BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पर्यटन स्थल गर्म पानी कुंड में डूबने से हुई युवक की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 16, 2020

पर्यटन स्थल गर्म पानी कुंड में डूबने से हुई युवक की मौत



रेवांचल टाईम्स - अपने दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत ही गई जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह बकौरी निवासी युवक गरमकुंड में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक चंदन परते निवासी बकौरी परिवार के साथ गरमकुंड स्नान के लिए गया था। यहां गरमकुंड में नहाते समय गहराई में चला गया। जिसके बाद युवक को साथियों ने कुंड से बाहर निकाला। युवक को प्राथमिक उपचार दिया है। लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई की गई। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मर्ग जांच कर रही है।

       गरम कुंड में नीचे जाली लगी है। जिस पर खड़े होकर लोग स्नान करते है। लेकिन जाली में लगा गेट खराब हो गया है। जिससे जाली में एक बड़ा होल है। इसी होल से अंदर युवक चला गया। जिससे बाहर नहीं निकल पाया। यहां बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए आते है। जिससे यहां हादसे हो सकते है। इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है

No comments:

Post a Comment