BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम अरी बस स्टैंड में साप्ताहिक बाज़ार की शुरुवात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 23, 2020

ग्राम अरी बस स्टैंड में साप्ताहिक बाज़ार की शुरुवात



रेवांचल टाइम्स:- प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अरी में पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी के सामने साप्ताहिक बाज़ार लगाया जाता था जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी में पहुंचने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था तथा साप्ताहिक बाज़ार समाप्त होने पर बाज़ार की बची गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारी व संक्रमण होने का भय होता था जिसके चलते कार्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी द्वारा भी उक्त साप्ताहिक बाज़ार के स्थान परिवर्तन हेतु अपना अभिमत दिया था जिससे समस्त व्यापारी ग्राम पंचायत अरी तथा ग्रामीण सहमत थे जिसके चलते आज दिन रविवार से बस स्टैंड अरी में साप्ताहिक बाज़ार की शुरुवात की गई।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment