रेवांचल टाइम्स - नाबालिग से दुष्कर्म की घटनाएं लगातार क्षेत्र में दुष्कर्म की सामने आ रही हैं।ताजा मामला छपारा थाना की भीमगढ़ चौकी से सामने आया हैं। जहाँ छपारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पुलिस हिरासत में ले लिया है।
छपारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली भीमगढ़ चौकी से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं, जहाँ आरोपी द्वारा नाबालिक को बहला फुसला कर लगातार एक वर्ष से दुष्कर्म की घटना की अंजाम दे रहा हैं,।
छपारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छपारा थाने में एक पीड़िता अपने परिवार के साथ छपारा थाने पहुचीं जहाँ उनसे अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया , पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शुभम पिता बेनी वंदेवार उम्र 22 वर्ष निवासी भीमगढ़ कालोनी को से गिरफ्तार किया, छपारा ने धारा 376, 2A और पास्को सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment