BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मशीनरी प्रशिक्षण में कृषकों ने सीखा कृषि यंत्रो का संचालन करना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 4, 2020

मशीनरी प्रशिक्षण में कृषकों ने सीखा कृषि यंत्रो का संचालन करना



 रेवांचल टाइम्स  - कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव, बालाघाट एवं केन्द्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, बुधनी के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार युवाओं एवं किसानों के लिए कृषि मशीनरी प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 02 से 06 नवंबर 2020 तक चलाया जा रहा हैं। इस प्रशिक्षण में 8 ग्रामों के 40 कृषक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. राऊत ने प्रशिक्षार्थिंयों को कृषि संबंधित उपकरणों जैसे ट्रेक्टर की देखभाल एवं रख-रखाव, सीड ड्रील का उपयोग एवं रीपर का विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


     केन्द्र के वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजकिशोर प्रजापति ने जानकारी दी कि मशीनों के प्रयोग से कृषि में उपयोग वाले आदानों में बचत होती हैं, जैसे कि बीज एवं खाद में 15-20 प्रतिशत की कमी, समय एवं श्रम में 20-30 प्रतिशत की कमी तथा साथ में उचित बीज जमाव से फसल घनत्व में 5-20 प्रतिशत अधिकता होती हैं। इस प्रकार मशीनरी के उपयोग से 10-15 प्रतिशत उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती हैं और आर्थिंक रूप से अधिक बचत होती हैं। इसके अतिरिक्त बताया कि देश में छोटे एवं मध्यम किसान 80 प्रतिशत हैं। इनके लिए मशीनीकरण की आवष्यकता हें। इससे कृषि में श्रमिकों की निर्भरता में कमी लाकर, कम समय एवं श्रम में कृषि कार्य सम्पन्न करके उत्पादन को बढ़ाया जा सकता हैं।


     इस प्रषिक्षण में भारत सरकार के केन्द्रीय मषीनरी प्रषिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, बुधनी से बिन्दु राहंगडाले, तकनीकी सहायक अनीष मालवीय, वरिष्ठ तकनीषियन एवं ओमप्रकाष दुबे तकनीकी सहायक द्वारा जानकारी दी गई कि मषीनीकरण में मुख्य रूप से जुताई, बुवाई, रोपाई, खाद, छिड़काव, सिंचाई, कटाई, मढ़ाई एवं ओसाई के कार्य किए जाते हैं। जैसा कि ज्ञात हैं कि मषीनीकरण का स्तर सबसे अधिक मिट्टी की तैयारी में 40-50 प्रतिषत, सिंचाई में 45 प्रतिषत, बुवाई एवं रोपाई में 29 प्रतिषत, फसल सुरक्षा में 34 प्रतिषत तथा कटाई एवं मड़ाई में 60-70 प्रतिषत तक हैं। लेकिन यह धान एवं गेहूं तक सीमित हैं। अन्य फसलों में यह केवल 5 प्रतिषत ही हैं। इस प्रकार कुल मषीनीकरण का औसत स्तर 40-45 प्रतिषत तक ही हैं। इसको बढ़ाना अति-आवष्यक हैं।


     केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.के. जाटव द्वारा रबी की फसलें जैसे -चना, गेहूं एवं अलसी की बुवाई में प्रयोग होने वाले सीड ड्रील मषीन के महत्व की जानकारी प्रदान की। इस प्रषिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के धमेन्द्र आगाषे, सुखलाल वास्केल, जितेन्द्र मर्सकोले एवं जितेन्द्र नगपुरे ने अपना-अपना सराहनीय योगदान दिया। 



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment