रेवांचल टाइम्स - नगर की 15 जांबाज महिला बाईकर नैनपुर रेस्ट हाउस पहुंची वही ग्रुप के कप्तान ने मीडिया को बताया कि इन 15 महिलाओं ने किया है जो कि देश के विभिन्न हिस्सों से एकत्रित होकर पहुंच नेशनल पार्क और खजुराहो का भ्रमण कर मध्य प्रदेश टूरिज्म और महिला सशक्तिकरण पर एक संदेश लेकर पहुंचे जहां पर यह बता रहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म के लिए एक उपयुक्त स्थान है जहां महिलाएं भी निर्भीक होकर अपने कार्य को कर सकती हैं वही महिला सशक्तिकरण को लेकर इन महिला बाईकर 5 नेशनल पार्क को सतपुड़ा वन उद्यान पेज टाइगर कान्हा टाइगर बांधवगढ़ एवं पन्ना नेशनल पार्क से होते हुए खजुराहो पहुंचकर 24 नवंबर को भोपाल पहुंचेंगे स्तर में अनुभव ग्रामीण महिलाओं से मिलकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में जानकारी उपलब्ध कराएंगे और वही मध्य प्रदेश टूरिज्म के लिए लोगों को जानकारी देकर मध्य प्रदेश के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए प्रेरित करेंगे। एक बेहतर सोच को लेकर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने यह पहल की है और लोगों तक प्रदेश के पर्यटन के लिए संदेश पहुंचाया है। वही समाज मे महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिये जाने और मातृ शक्ति द्वारा हर क्षेत्र में दखल करने संबंधी उदाहरण पेश करती 15 बाइकर एक्टिविस्ट का सिवनी की ओर से नैनपुर आगमन हुआ 19 नबम्बर को इस दल को भोपाल से पर्यटन मंत्री उषा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के नेश्नल पार्क में भ्रमणः कर लोगो तक संदेश पुहचएँगी ।विशेष बात यह है की दल के सब महिला कोलकाता बेंगलुरु उड़ीसा इंदौर और अन्य प्रांतों से है। वही एक महिला इटली से भी दल में भाग ले रही है।महिला सदस्य मीनाक्षी राव जी ने बताया कि दल के सभी सदस्यों को 1500 किलोमीटर की यात्रा 5 दिन में तय करना है।ग्रुप की केप्टन नीविया सिंग ने बताया की 24 नबम्बर को यह यात्रा भोपाल में सम्पन होगी।।
Sunday, November 22, 2020
जांबाज बाइक राइडर्स महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की सँभाली कमान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment