BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आमजन की समस्याएं को प्राथमिकता से निराकृत करें : कृषि मंत्री पटेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 26, 2020

आमजन की समस्याएं को प्राथमिकता से निराकृत करें : कृषि मंत्री पटेल



जबलपुर, 26 नवंबर 2020

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज गुरुवार को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्री अजय विश्नोईश्रीमती नन्दिनी मरावीश्री अशोक रोहाणीश्री विनय सक्सेनाश्री संजय यादवजिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेलश्री जी एस ठाकुरपूर्व मंत्री श्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बूकलेक्टर कर्मवीर शर्मापुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणानगर निगम आयुक्त अनूप कुमार,जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्राअपर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षितश्री संदीप जी. आरवी. पी. द्विवेदीमेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप कसार एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी

मौजूद थे ।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ने बैठक में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अगुवाई में प्रारंभ किए गए नवाचार खासतौर पर जिले में वृद्धों और  कोमोरबिटी वाले व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे वृद्ध जन सुरक्षा अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए वे सभी उपाय किए जाने चाहिए जो जरूरी है। श्री पटेल ने कोरोना की रोकथाम एवं इससे बचाव के उपायों का शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। श्री पटेल ने जबलपुर में शासकीय व निजी अस्पतालों में कोरोनावायरस के उपचार के लिए उपलब्ध ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी भी बैठक में ली। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा जबलपुर संभाग की प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने जबलपुर में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। आज यहां कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक मैं जबलपुर में कोरोना की वर्तमान स्थितिकोरोना के उपचार के लिए उपलब्ध संसाधनों तथा कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की  और कोरोना नियंत्रण की दिशा में तेजी से कार्य करने को कहा ।

उन्होंने जबलपुर में जिला प्रशासन द्वारा माफिया एवं अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही की तारीफ भी की और कहा कि अनैतिक कार्य करने वालेअवैध निर्माणबाहुबलीमाफिया के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवही करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान विधायकों द्वारा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद व्यवस्था परिवर्तन भी होगा जिसमें सबका साथ और सबका विकास होगा। इसके लिए उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर जिला प्रशासन टीम रुप से नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर एक-एक घर का वीडियोग्राफी सहित सर्वे करें और यह पता करें कि उनकी क्या समस्याएं हैं। आमजन की समस्याएं को प्राथमिकता से निराकृत करें। सामाजिक सुरक्षा पेंशनखाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत गरीबों को सस्ते अनाजराशन कार्डजाति प्रमाण पत्रवनाधिकार पट्टा आदि समस्याओं का समाधान करें। जनप्रतिनिधि यदि कोई समस्या बताते हैं तो निश्चित ही वह आमजन की समस्या है उसे संवेदनशीलता के साथ निराकृत करें।

श्री पटेल ने कहा कि नरवाई ना चलाएं। नरवाई और भी काम में आ सकता है। गौशाला विकास पर उन्होंने जोर दिया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 5 या 10 एकड़ की जमीन यदि कहीं उपलब्ध है तो चिन्हित करें वहां गौशाला व गौअभ्यारण बनाने की कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से विशेष रूप से कहा कि एक भी गाय सड़क पर नजर नहीं आनी चाहिए। नगर निगम क्षेत्र में गौशाला होनी चाहिए। नगर निगम के गौशाला की जमीन के विषय पर उन्होंने कलेक्टर से कहा कि इस संबंध में जांच करें।

उन्होंने नर्मदा नदी के स्वच्छता के संबंध में कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई नदी-नाला के गंदा पानी नदी नर्मदा में ना मिले साथ ही नर्मदा में अवैध उत्खनन ना हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों में पारदर्शिता लाएं और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की अवधारणा को साकार करें।

No comments:

Post a Comment