BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बच्चों के लिए अभिनय कार्यशाला 23 नवंबर से - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 18, 2020

बच्चों के लिए अभिनय कार्यशाला 23 नवंबर से

रेवांचल टाईम्स - विगत दो दशकों से नाट्यगंगा के द्वारा किए जा रहे सक्रिय रंगकर्म से अब छिंदवाड़ा का रंगकर्म पूरे देश में एक अपनी अलग पहचान बनाया है। पूरे देश में नाट्यगंगा के नाटकों को आमंत्रित किया जाता है और सरा


हा जाता है। इस ही कड़ी में एक उपलब्धि और जुड़ गई। मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय ,भोपाल के उर्जावान निदेशक आलोक चटर्जी के अभूतपूर्व प्रयासों से कोरोना काल में पिछले आठ माह पूरी तरह से बंद पड़ी हुई रंगमंचीय गतिविधियों को पुनः जीवित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के पांच जिलों में प्रस्तुतिपरक बाल रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु पूरे प्रदेश से सैकड़ों संस्थाओं ने आवेदन किया था लेकिन चयन समिति ने सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए पांच संस्थाओं का चयन किया जिसमें नाट्यगंगा छिंदवाड़ा एक है। पूरे प्रदेश से चयनित केवल पांच संस्थाओं में छिंदवाड़ा की संस्था का नाम होना छिंदवाड़ा के लिए गौरव का विषय है। यह कार्यशाला 23 नवंबर से 18 दिसंबर 2020 तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला के दौरान 11 से 16 वर्ष के बाल कलाकारों को अभिनय, रंग संगीत, नृत्य, वॉइस एंड मॉडूलेशन, इम्प्रोवाइजेशन, मुखौटे निर्माण, थियेटर गेम्स आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के दौरान एक नाटक भी तैयार किया जाएगा जिसका मंचन कार्यशाला की समाप्ति पर किया जाएगा। कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय और नाट्यगंगा की ओर से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। कार्यशाला के दौरान प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोविड 19 के संबंध में सभी निर्देशो का कड़ाई से पालन किया जाएगा। ऑडिशन से होगा चयन इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए छिंदवाड़ा के बाल कलाकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यशाला में सीमित स्थान को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों के चयन के लिए 21 नवंबर शनिवार को ऑडिशन का आयोजन किया गया है। ये ऑडिशन संत जोसफ स्कूल के सामने, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित नाट्यगंगा के ऑफिस में सुबह 11 बजे से लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 7898617388 और 9131418351 पर संपर्क किया जा सकता है। 

        सचिन वर्मा होंगे कार्यशाला निर्देशक इस 25 दिवसीय प्रस्तुतिपरक बाल नाट्य कार्यशाला के निर्देशक हेतु मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के द्वारा सचिन वर्मा का चयन किया गया है। विदित हो सचिन वर्मा विगत बीस वर्षां से सतत रूप  से रंगकर्म कर रहे हैं। आप छिंदवाड़ा जिले के पहले रंगकर्मी हैं जिन्हें मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल की गुणवत्ता सुधार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यशाला के दौरान तैयार किए जाने वाले नाटक का निर्देशन नाट्यगंगा के वरिष्ठ कलाकार डॉ चैतन्य आठले के द्वारा किया जाएगा जो विषेश रूप से इस कार्यशाला के लिए वर्धा से छिंदवाड़ा आ रहे हैं।

आलोक चटर्जी करेंगें उद्घाटन

         इस अभूतपूर्व कार्यशाला का उद्घाटन मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक और इस आयोजन के सूत्रधार आलोक चटर्जी करेंगे। श्री चटर्जी के निर्देशन में मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल नित नई उंचाईयों को छू रहा है। आपने पूरे प्रदेश के रंगकर्मियों को एक सूत्र में पिरोने का अनुकरणीय प्रयास किया है।

No comments:

Post a Comment