BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
22वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार कपुरदा चौकी प्रभारी की बड़ी कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 2, 2020

22वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार कपुरदा चौकी प्रभारी की बड़ी कार्यवाही



रेवांचल टाईम्स - पुलिस मुख्यालय भोपाल के तत्वाधान में सम्पूर्ण प्रादेशिक स्तर पर मुहिम के माध्यम से चलाए जा रहे संपत्ति सम्बन्धी अपराधियों की धड़पकड़ के तहत शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रदीप सिंह बालरे के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधियो/वारंटियों की धरपकड़ हेतु चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा  के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया।

थाना प्रभारी द्वारा दक्ष गठित टीम को आवश्यक दिशानिर्देश देकर   सुहागपुर,पिपरिया जिला होशंगाबाद  रवाना किया*स्थाई वारंटी  पुष्पा पति जमुना यादव उम्र 42 साल निवासी समसबाडा थाना चौरई को प्रकरण क्रमांक 766/98 धारा 454 380 ता हिन्द मैं मैं माननीय न्यायालय से जारी स्थाई वारंट में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र बघेल चौकी प्रभारी कपुरदा महिला आरक्षक ललिता 830 आरक्षक योगेश 616 द्वारा सोहागपुर पिपरिया जिला होशंगाबाद से गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय जेएमएफसी कोर्ट पेश किया गया है गौरतलब हो कि प्रकरण 22 वर्ष पुराना है

कुशल टीम ने बड़ी सूझबूझ से ऐसे फरार चल रहे आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर पतासाजी में पाया कि आरोपी शातिर होकर सुहागपुर में नाम बदलने के साथ रह रही थीं।जिन तक पहुंचना बहुत टेड़ी खीर थी फिर भी गठित टीम ने ऐसे दुष्कर कार्य को अमलीजामा पहनाकर वर्षो से फरार चल रही नकाबजनी मामले की फरार वारंटी को गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता हासिल की

थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त टीम ने सुहागपुर जिला होशंगाबाद से वारंटी को गिरफ्तार किया।

No comments:

Post a Comment