BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शीत ऋतु में बढ़ सकता है कोविड-19 का संक्रमण स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 22, 2020

शीत ऋतु में बढ़ सकता है कोविड-19 का संक्रमण स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह



रेवांचल टाईम्स - मण्डला 22 नवम्बर 2020 सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शीत ऋतु में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना के संक्रमण के बढ़ने की सम्भावना है। सर्दी के मौसम में ठंड से पर्याप्त बचाव ना होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आने के कारण श्वसन संक्रमण फेलने की सम्भावना है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन समुदाय को आवश्यक जानकारी देते हुए सावधान रहने की सलाह दी गई है।


शीत ऋतु में कोविड-19 के संकमण से कैसे बचें


ठंड से बचाव के लिये लम्बी अस्तिन वाली कपड़ों का उपयोग करें, ऊनी कपड़े पहनें। सिर से पैर तक ढ़ंक के रखें। खिड़की, दरवाजे को बंद रखने के कारण घरेलू सदस्यों में श्वसन संक्रमण जैसे- सर्दी खांसी हो सकती है, इसके बचाव के लिये शारीरिक दूरी, मॉस्क का उपयोग, बार-बार हाथों की स्वच्छता, साबुन से हाथ धोने एवं सेनेटाइज करना। सर्दियों के मौसम में अक्सर धुआं अथवा प्रदूषण युक्त हवा नीचे जमती है, जिससे श्वसन रोग से ग्रस्ति व्यक्ति तथा बर्जुगों को समस्या हो सकती है, तो घर से बाहर ना निकलें। बंद तथा भीड़-भाड़ वाले स्थान जैसे- बाजार, मॉल, मनोरंजक पार्क, थियेटर, धार्मिक आयोजन, विवाह आदि में जाने से बचा जाये, यदि ऐसे स्थलों पर जाना जरूरी है तो समुचित व्यवहारों का पालन करें।


कोविड-19 की रोकथाम हेतु समुचित व्यवहार


न्यूनतम छः फूट की दूरी बनाये रखें। फेस कवर, मॉस्क का उपयोग अनिवार्यतः करें। हाथ गंदे ना दिखने पर भी बार-बार साबुन व पानी से न्यूनतम 40 से 60 सेकण्ड तक अथवा एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर से न्यूनतम 20 सेकण्ड तक अच्छी तरह साफ करें। खांसते-छीकते समय मुंह को टीसू, रूमाल, मुड़े हुये बांह का उपयोग करें। अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करें- सर्दी खांसी जैसे लक्षण होने पर हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करें एवं नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना इलाज करायें।

No comments:

Post a Comment