BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: कोरोना का कहर जारी.....जिले में कितने मरीज मिले... यहाँ जाने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 21, 2020

मंडला: कोरोना का कहर जारी.....जिले में कितने मरीज मिले... यहाँ जाने

 नही रुक रहा कोरोना कहर जिले में लगातार जारी कोरोना का  संक्रमण आज आये नए कोरोना पॉजीटिव के मरीज



रेवांचल टाइम्स  - जिले में आज फिर मिले नये करोना के नए केस मण्डला 21 अक्टूबर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 21 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 8 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार विकासखंड घुघरी के ग्राम पाटन कोटवार टोला निवासी 66 वर्षीय पुरूष, बिनैका रोड एकता कालोनी ग्राम छोटी खैरी निवासी 23 वर्षीय पुरूष, पं. जवाहर वार्ड मण्डला निवासी 28 वर्षीय पुरूष, बीजाडांडी निवासी 25 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरूष, मवई के ग्राम रूसा निवासी 45 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरूष, 9 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:

Post a Comment