BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, चौकी प्रभारी को किया निलंबित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 17, 2020

पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, चौकी प्रभारी को किया निलंबित


रेवांचल टाइम्स - नैनपुर थाना अंतर्गत पिंडरई चौकी में एक युवक श्याम सिंह विश्वकर्मा 22 वर्ष पिता दर्शन सिंह ने फांसी लगा ली बताया गया है कि यह युवक किसी नाबालिक लड़की को लेकर गया था बाद में युवती के परिजनों ने पिंडरई चौकी में इसकी शिकायत की थी वही लोगो के बताए अनुसार कल शाम दोनो को गजना के पास देखा गया था इसके बाद दोनों को पुलिस ने चोकी लाया गया और सुबह बच्ची के कथन न्यायालय में पेश कर होना था वही देर रात चौकी पिंडरई थाना नैनपुर में इस युवक ने 

फाँसी लगा ली कारण का पता नही चल पाया है । वही पुलिस के द्वारा आनन फानन में युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया युवक का पोस्टमार्टम मंडला जिला चिकित्सालय में हुआ बताया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि युवक के घर ताला लगा हुआ था बाद में परिजन मिले। उसके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है घर में माँ के अलावा एक भाई भी है घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक मंडला को मिल चुकी है और घटना की न्यायिक जांच कराई जा रही है। इस विषय में कोई भी कुछ कहने को तैयार नही है विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है वहीं ग्राम में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment