BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
त्योहारों के मद्देनजर चौकी अंजनिया में किया गया शांति समिति की बैठक का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 14, 2020

त्योहारों के मद्देनजर चौकी अंजनिया में किया गया शांति समिति की बैठक का आयोजन


रेवांचल टाइम्स अंजनियां आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा,  ईद मिलादुन्नबी व दीपावली के मद्देनजर चौकी अंजनिया परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें सभी से आगामी त्योहार नवरात्रि में मूर्ति स्थापना व पंडाल बनाने में शासन की गाइडलाइन का पालन करने तथा मूर्ति विसर्जन प्रशासन द्वारा तय किए गये नियत स्थान पर 10 लोगों द्वारा ही करने की हिदायत दी गई। दशहरा तथा ईद मिलादुन्नबी में किसी प्रकार से जूलूस नहीं निकालने की हिदायत दी गई। तथा सभी त्योहारों को कोविड के मद्देनजर कम से कम संख्या में बिना भीड़भाड़ के सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शांतिपूर्वक मनाने की सभी  अपील की गई। जिसमें नायब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी, चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, आर.आई. शैलेश गौर, उपसरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष  विनोद पटैल, जनपद सदस्य पारूल पाण्डे, डॉ. उमेश पटैल, महेन्द्र पटैल, कविंद्र पटैल, शमीर झा, राजेश दुबे, तारेंद्र पटैल, प्रकाश तिवारी, पुनीत पटैल एवं अंजनियाँ ही नहीं बल्कि पूरे के सरपंच व छेत्र की दुर्गा समितियों के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment